एक्सप्लोरर

'थॉर: लव एंड थंडर' ने बॉलीवुड फिल्मों को दिया बड़ा झटका, दो दिनों में कर ली इतने करोड़ की कमाई

Thor: Love And Thunder Box Office Collection: वीकेंड पर ‘थॉर: लव एंड थंडर'  के रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्‍मीद है, क्‍योंकि कोई भी बॉलीवुड फिल्‍म इस वक्‍त दर्शकों की भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं रही है. 

Thor: Love And Thunder Affected Bollywood films: बॉलीवुड फिल्‍मों पर आजकल दूसरी इंडस्‍ट्री की फिल्‍में ज्‍यादा हावी हो रही हैं. एक तरफ साउथ फिल्‍मों का बॉक्‍स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है तो दूसरी तरफ रही-सही कसर हॉलीवुड फिल्‍में पूरी कर दे रही हैं. ‘भूल भुलैया 2’ को छोड़ दिया जाए तो इन दिनों रिलीज हुईं ‘जुग जुग जियो’, ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’, ‘राष्‍ट्रीय कवच ओम’ जैसी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करने में नाकाम ही रही हैं. 

वहीं इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली ‘खुदा हाफिज चैप्‍टर 2: अग्निपरीक्षा’ (khuda haafiz chapter 2) भी पहले दिन ही फुस्‍स साबित हुई है, मगर इन सबके बीच ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्‍म ‘थॉर: लव एंड थंडर' (Thor: Love And Thunder) भारत में धूम मचा रही है. ऐसे में बॉलीवुड फिल्‍मों की थोड़ी-बहुत हो रही कमाई को बड़ा झटका लगा है. 

क्रिस हेम्‍सवर्थ के फिल्‍म की ओपनिंग रही शानदार

हॉलीवुड सुपरस्‍टार क्रिस हेम्‍सवर्थ स्‍टारर ‘थॉर: लव एंड थंडर'  सात जुलाई को भारत में रिलीज हुई. फिल्‍म को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, पहले दिन यह फिल्‍म 18.60 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही. हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, मगर वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्‍मीद है, क्‍योंकि बॉलीवुड की कोई भी फिल्‍म इस वक्‍त दर्शकों की भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं रही है. 

‘जुग जुग जियो’ को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

‘जुग जुग जियो’ (Jug Jug Jiyo) की रफ्तार थोड़ी ठीक थी. मगर ‘थॉर: लव एंड थंडर'  (Thor: Love And Thunder) की वजह से इसकी कमाई को तगड़ा नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि हॉलीवुड फिल्‍म की वजह से पिछले दो दिनों में इसकी कमाई में कमी आई है. ‘जुग जुग जियो’ अपनी रिलीज के तीसरे सप्‍ताह में हैं और यह अब तक 70 करोड़ की ही कमाई कर पाई है.

वहीं दूसरी बॉलीवुड फिल्‍मों का तो बुरा हाल है. आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्‍ट‘ सराहना पाने में तो सफल रही है, मगर दर्शक नहीं जुटा पा रही है. आदित्‍य राय कपूर की फिल्‍म ‘राष्‍ट्रीय कवच ओम’ भी बॉक्‍स ऑफिस पर बेदम ही साबित हुई है. वहीं विद्युत जामवाल की ‘खुदा हाफिज चैप्‍टर 2’ (khuda haafiz chapter 2) पहले ही दिन धड़ाम से गिर गई. यह महज किसी तरह एक करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है.

यह भी पढ़ें: Vidyut Jammwal की फिल्‍म का बॉक्‍स ऑफिस पर निकला दम, पहले दिन की कमाई जान रह जाएंगे दंग

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'मैं इतनी बड़ी रकम कैसे मांग सकती हूं?', श्रीनिधि शेट्टी ने 8 करोड़ फीस की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
क्या 8 करोड़ रुपये फीस लेती हैं श्रीनिधि शेट्टी? 'केजीएफ' एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget