एक्सप्लोरर

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

बॉलीवुड में अक्सर ये देखा जाता है कि कभी नई शुरुआत के लिए, तो कभी लक अच्छा करने के लिए कुछ सितारे अपने नाम में बदलाव करते हैं। अगर बॉलीवुड की बात करें तो बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियों बॉलीवुड में आने से पहले अपने नाम बदले हैं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों के निजी जीवन को गहराई से जानें तो बदलाव ही बदलाव नजर आएगे भले ही ये बदलाव संयोग से हुए हों या किसी और वजह से, लेकिन कुछ ऐक्टर्स को लगता है कि नाम बदलने से उनका करियर ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है. तभी इन दिनों बहुत से ऐक्टर्स अपने नाम में बदलाव करने में इंटरेस्ट ले रहे हैं. कोई नाम में एक अल्फाबेट ऐड कर रहा है, तो किसी ने नाम ही बदल लिया है.

फिल्म जगत में 90 प्रतिशत एक्टर और एक्ट्रेस ने अपना नाम बदला है. इन सितारों के असली नाम या तो काफी लंबे हैं या फिर कुछ और ही हैं. इस लिस्ट में कॉमेडियन जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हैं. आइये कुछ फनकारों के असल नाम पर गौर करें.

जगदीप

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ज0गदीप का, जी हां मशहूर कॉमेडियन जगदीप का हाल ही में निधन हुआ है. आपको बता दें, जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. वहीं बॉलीवुड में फिल्म शोले के एक किरदार की वजह से उन्हें सूरमा भोपाली के नाम से जाना जाता था.

सलमान खान

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है बॉलीवुड के दबंग खान यानि की सलमान खान का, सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है. फिल्मों में अक्सर सलमान खान को प्रेम के नाम से भी जाना जाता है. अपना बॉलीवुड डेब्यू सलमान ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) से किया था.

अमिताभ बच्चन

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

अमिताभ बच्चन जब 1942 में पैदा हुए तो बताया जाता है मां तेजी या पिता ने उनका नाम इंकलाब रखा. उनके पिता का सरनेम श्रीवास्तव हुआ करता था जिसे उन्होंने बदलकर बच्चन कर लिया था. आज सभी लोग उन्हें अमिताभ बच्चन और बिग बी के नाम से जानते हैं.

प्रभास

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

प्रभास का पूरा नाम 'वेंक्टा सत्यनारायण प्रभास राजू उपालपति' है. अभिनेता का पूरा नाम काफी लंबा है, ऐसे में वो प्रभास के नाम से जाने जाते हैं. वहीं कई लोग उन्हें बाहुबली के नाम से भी जानते हैं.

जॉन अब्राहम

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

जॉन अब्राहम के व्यक्तित्व से उनका नाम अलग करके देखना उनके फैंस के लिए करीब-करीब असंभव है, लेकिन सच तो ये है कि 1972 में जन्मे जॉन का मूल नाम फरहान अब्राहम है. सितारों के बदले नाम की लिस्ट में बॉलीवुड के हंक अभिनेता जॉन का भी नाम शामिल है.

जॉनी लीवर

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

जॉनी लीवर का असली नाम जॉन राव प्रकाश राव जानुमला है. जॉनी लीवर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से जाने जाते हैं.

महिमा चौधरी

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

साल 1997 में ‘परदेस’ से फिल्मों में आईं महिमा चौधरी को ये नाम फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया था जिन्हें शोमैन भी कहा जाता है. वैसे महिमा का असल नाम रितु चौधरी है. वे दार्जिलिंग, बंगाल में पैदा हुईं.

ऋतिक रोशन

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

ऋतिक रोशन का असली नान ऋतिक नागरथ था, लेकिन उनके दादा रोशनलाल नागरथ के पहले नाम को उनके परिवार का सरनेम रखा जाने लगा इसलिए वो भी ऋतिक रोशन हो गए.

मीना कुमारी

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

मीना कुमारी पैदा हुईं तो महजबीन बानू उनका नाम था. फरवरी 1972 में उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘पाकीज़ा’ रिलीज हुई और मार्च में उनकी मृत्यु हो गई थी.

अजय देवगन

इन सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बदले अपने नाम, जगदीप से लेकर अमिताभ बच्चन हैं शामिल

अजय देवगन का नाम भी 90 के दशक की फिल्मों के लिए अलग ही रेफरेंस है. उनका नाम असल में विशाल देवगन है. एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे अजय ने 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget