एक्सप्लोरर

खत्म हुई फिल्म 'कुली नं. 1' की शूटिंग, वरुण धवन ने कुछ ऐसे मनाया जश्न

फिल्म की शूटिंग खत्म होने के मौके का जश्न उन्होंने पैनकेक के साथ मनाया. अभिनेता ने अपने फैंस को यह खबर इंस्टाग्राम के माध्यम से दी और फिल्म को मजेदार बताया.

अभिनेता वरुण धवन ने अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन की आने वाली फिल्म 'कुली नं. 1' की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म की शूटिंग खत्म होने के मौके का जश्न उन्होंने पैनकेक के साथ मनाया. अभिनेता ने अपने फैंस को यह खबर इंस्टाग्राम के माध्यम से दी और फिल्म को मजेदार बताया.

वरुण ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में वह नाश्ते में केला और चॉकलेट शिरप के साथ पैनकेक खाते नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "पैनकेक और शुक्रवार एक नंबर नाश्ता. 'कुली नं. 1' की शूटिंग खत्म, मैं अब तक की सबसे मजेदार फिल्म का हिस्सा बना, ऐसे में मैंने सोचा कि इस तरह जश्न मनाना चाहिए."

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं. 'कुली नंबर 1' 90 के दशक की हिट फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था.

गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी के रूप में जाना जाता है. ऐसे में वरुण और सारा की जोड़ी बड़े परदे पर कैसी नज़र आएगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा. इन दोनों से भी गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी जैसा करिश्मा करने की ही उम्मीद की जा रही है.

डेविड धनव की यह फिल्म एक खास वजह से भी बीते दिनों खबरों में थी. ‘कूली नं 1’ बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म है जिसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म के मेकर्स सहित पूरी टीम की तारीफ की थी.

एक सितंबर को वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी फिल्म के सेट को प्लास्टिक फ्री करने की बात बताई थी. इस ट्वीट पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने उसी ट्वीट को कोट करते हुए टीम की तारीफ की. पीएम ने कहा है कि उन्हें ये देखकर बहुत अच्छा लग रहा है इंटरटेनमेंट जगत के लोग भी देश को प्लास्टिक फ्री बनाने में योगदान दे रहे हैं.

आज से पहले किसी PM को कूड़ा बीनते देखा ? मोदी की ये अपील और संदेश देखिए । मास्टर स्ट्रोक

फिल्म की प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख ने कहा, '‘कूली नं.1’ में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना एक छोटी सी कोशिश है और हमें उम्मीद है कि यह प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को मात देने के लिए कई अन्य को प्रेरित करेगा.'' उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए ‘कूली नं.1’ टीम का आभार व्यक्त किया.

बीते दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया गया.

यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Collection: तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget