एक्सप्लोरर

Zee टीवी ने लॉन्च किए दो नए शो Lag Ja Gale और Maitri, प्री प्राइम टाइम में मिलेगा OTT और फिल्मों जैसा एंटरटेनमेंट!

Lag Ja Gale & Maitri: जीटीवी ने एक साथ दो नए शो लग जा गले और मैत्री लॉन्च किए हैं. दोनों शो की कहानी बेहद फ्रेश बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि ये शो ओटीटी, फिल्म और टीवी का मजा देंगे.

Lag Ja Gale & Maitri Launced: दो नए शोज़ ‘लग जा गले’ और ‘मैत्री’ के साथ ज़ी टीवी ने डबल धमाका करने की कोशिश की है.  अक्सर बड़े चैनल एक बार में एक शो ही लॉन्च करते हैं लेकिन जी टीवी (Zee Tv) ने एक साथ 2 शो लॉन्च किए हैं. abp Live भी इस लॉन्च का हिस्सा बना.

दो सहेलियों की कहानी पर बेस्ड है ‘मैत्री’
Zee टीवी द्वारा लॉन्च किया गया पहला शो ‘मैत्री’ है. ये सीरीयल दो सहेलियों की कहानी पर बेस्ड है. एक सहेली की शादी हो जाती है. लेकिन दोनो अलग नहीं होना चाहतीं इसलिए दूसरी भी उसी परिवार में शादी कर लेती है, लेकिन किससे शादी होती है वो एक राज है. 7 फरवरी को 7 बजे इस राज से पर्दा उठ जाएगा.

‘मैत्री’ को लेकर लीड एक्ट्रेसेस ने क्या कहा?
‘मैत्री’ में लीड रोल निभाने वाली श्रेनु पारिख ने बताया, ‘‘यह  शो अलग है, ऐसा कुछ मैंने पहले नहीं किया. हमने कुछ एपिसोड्स की शूटिंग की है और बहुत मजा आया. मैंने ‘शोले’ फिल्म वाली बाइक चलाई. मुझे उम्मीद है कि हमारे फैन्स को यह बहुत पसंद आएगा.‘‘ वहीं भाविका चैधरी ने कहा, ‘‘मैत्री ज़ी टीवी पर मेरा पहला शो होने के नाते बहुत खास है. हालांकि मैं अपने किरदार नंदिनी और मैत्री के साथ उसके रिश्ते से काफी जुड़ती हूं. मुझे लगता है कि हर इंसान जिसका अपनी ज़िंदगी में कोई गहरा दोस्त हो, वो मेरे किरदार से जुड़ेगा और यही जुड़ाव दर्शकों को मैत्री की कहानी और किरदारों से बांधे रखने में मदद करेगा.‘‘

OTT-Film और टीवी का मजा देगा ‘मैत्री’
वहीं नमिश तनेजा ने कहा, ‘‘मैं लगभग 2 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा हूं और मैं इस रोल के जरिए एक अलग किरदार में खुद को चैलेंज देने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. मैं यकीनन अपने किरदार आशीष से जुड़ता हूं क्योंकि वो भी एक फैमिली मैन है, इसमे अपनी OTT, film, tv तीनों का मजा आएगा.‘‘ वहीं ज़ान खान कहते है, ‘‘लगभग 3 साल बाद ज़ी टीवी पर लौटना मेरे लिए घर वापसी जैसा है और मैं इस दिलचस्प शो का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हूं, क्योंकि इसमें मेरा किरदार बड़ा असरदार है. मैंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है और मेरे किरदार का राज जल्द आपको पता चलेगाय‘‘

‘लग जा गले’ शो भी हुआ लॉन्च
जीटीवी ने ‘लग जा गले’ शो भी लॉन्च कर दिया है. ये दिल्ली की कहानी है. ये अपने दम पर सफल हुए एक अमीर पंजाबी लड़के शिव धूपर (नमिक पॉल) और एक मेहनती महाराष्ट्रियन लड़की ईशानी (तनिशा मेहता) की कहानी है, जो अपने परिवार में अकेली कमाने वाली है और बहुत-से काम करती है. दोनों एक दूसरे से अलग हैं, लेकिन उन दोनों में एक बात कॉमन है कि वे अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उनकी खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. भले ही शिव और ईशानी की शुरुआत एक गलत मोड़ पर होती है, दोनों अपने भाई-बहनों की खातिर शादी के बंधन में बंध जाते हैं. इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं.

‘लग जा गले’ शो है बेहद दिलचस्प
‘लग जा गले’ के हीरो नमिक पॉल ने कहा, ‘‘लगभग 3 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर रहा हूं और ऐसे में ‘लग जा गले’ जैसे एक दिलचस्प शो का हिस्सा बनने से बेहतर और क्या हो सकता है, जो शिव और ईशानी के प्यार और नफरत भरे रिश्ते के बारे में बात करता है. शो में कुछ अजीब हालातों में दोनों की शादी हो जाती है. इस शो की शूटिंग शुरू कर दी है और हमारा अब तक का अनुभव बहुत बढ़िया रहा. मेरी लम्बाई की वजह से दिक्कत भी होती है लेकिन अब सब एडजस्ट कर लेते हैं.‘‘ 

‘लग जा गले’ शो की कहानी में अलग-अलग पहलू हैं
वहीं शो की लीड एक्ट्रेस तनिशा मेहता कहती  हैं, ‘‘यह ज़ी टीवी के साथ मेरा पहला शो है और मैं इसके लिए वाकई एक्साइटेड हूं क्योंकि ‘लग जा गले’ बड़ा दिलचस्प शो मालूम होता है. इस कहानी के अलग-अलग पहलू और अलग-अलग मोड़ हैं और मुझे यकीन है कि दर्शक इस शो से बंध जाएंगे. ईशानी का किरदार निभाना पर्दे पर खुद को निभाने जैसा है और मैं चाहती हूं कि दर्शक हमें अपना ढेर सारा प्यार दें.‘‘

दोनो शोज के प्रोमो दिलचस्प हैं. देखना होगा दर्शक इन्हे गले लगाते हैं या नहीं 

ये भी पढ़ें:-Kriti Sanon On Adipurush: 'आदिपुरुष' को लेकर बोलीं कृति सेनन, 'ये फिल्म बच्चों के लिए है बहुत जरूरी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': माही विज ने अमन गांधी को कहा- 'नामर्द', उदिति सिंह संग भी तूतूमैंमैं की नौबत
'बिग बॉस 20': माही विज ने अमन गांधी को कहा- 'नामर्द', उदिति सिंह संग भी तूतूमैंमैं की नौबत
पत्नी दीपिका कक्कड़ के कमबैक को लेकर शोएब का पोस्ट, बोले- ये गाना हमेशा स्पेशल रहेगा
पत्नी दीपिका कक्कड़ के कमबैक को लेकर शोएब का पोस्ट, बोले- ये गाना हमेशा स्पेशल रहेगा
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'बिग बॉस 20': करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म
करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget