एक्सप्लोरर

'मैं इतनी बड़ी एक्ट्रेस का खर्च कैसे उठाउंगा', जब दिव्यांका त्रिपाठी से शादी करने से डर गए थे विवेक दहिया

Vivek Dahiya Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि विवेक एक्ट्रेस से शादी करने से पहले काफी डरे हुए थे.

Divyanka Tripathi Husband: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपलुर कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को अब आठ साल हो चुके हैं. दिव्यांका और विवेक दोनों ही एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि विवेक एक्ट्रेस से शादी करने से पहले काफी डरे हुए थे. उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है. 

जब दिव्यांका से शादी करने से डर गए थे विवेक 

हाल ही में एक इंटरव्यू के साथ बातचीत में विवेक दहिया ने खुलासा किया कि कैसे शुरुआत में वह दिव्यांका त्रिपाठी से शादी करने को लेकर काफी डरे हुए थे. विवेक ने याद किया कि उनकी एक्ट्रेस से मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसने विवेक और दिव्यांका को एक साथ लाने के लिए बहुत कोशिश की थी. हालांकि, उन्होंने सबसे पहले इस बारे में सोचा कि क्या वह दिव्यांका जैसी बड़ी एक्ट्रेस का खर्च उठा भी पाएंगे या नहीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

विवेक ने कहा, 'मैं दिव्यांका से हमारे एक दोस्त पंकज भाटिया के जरिए मिला था. वह अक्सर मेरी टांग खींचता था, मुझे गालियां देता था, ये देखने के लिए कि मैं गुस्सा हो जाऊं, इसलिए जब उसने सोचा कि लड़का समझदार है, तो उसने सोचा कि ये लड़का दिव्यांका के लिए अच्छा है. उन्होंने मेरी सास को फोन किया और मेरे बारे में बताया. फिर उसने मुझे और दिव्यांका दोनों को पिच करना शुरू कर दिया. मुझे बस इस बात की चिंता थी कि मैं इतनी बड़ी एक्ट्रेस का खर्चा कैसे उठाऊंगा? 

'मैं इतनी बड़ी एक्ट्रेस का खर्च कैसे उठाउंगा'

विवेक ने याद किया कि कैसे ये उनके कॉमन फ्रेंड पंकज भाटिया ही थे, जिन्होंने उन्हें दिव्यांका के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने में आसानी की. उन्होंने कहा, दिव्यांका को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. दिव्यांका को इस बात का बिल्कुल भी घमंड नहीं है कि वह इतनी बड़ी स्टार हैं. वह सिंपल चीजों की तलाश में रहती है. दिव्यांका सिर्फ प्यार के उस सच्चे एहसास की तलाश में है. अगर आप उससे प्यार कर सकते हैं, तो ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह आपसे चाहेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

बता दें कि धीरे-धीरे विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की दोस्ती हुई और फिर एक-दूसरे को समझने के बाद प्यार हुआ. इसके बाद दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 में सीधे शादी करके सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर विवेक और दिव्यांका के रील वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं. 

 

 

यह भी पढ़ें:  27 साल बॉलीवुड से दूर क्यों रहीं ज्योतिका? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'मुझे हिंदी फिल्मों के ऑफर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget