एक्सप्लोरर

जब सारा खान से पाकिस्तानी ऑफिसर ने कहा- हम आपको इतनी आसानी से क्यों जाने दें?

नई दिल्ली: भारत में छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुकीं खूबसूरत अभिनेत्री सारा खान पाकिस्तानी टेलीविजन पर भी दिखाई दे रही हैं. अपनी धारावाहिक 'बेखुदी' के लिए उन्हें पाकिस्तान में खूब सराहा गया. हाल ही में यह खबर आई थी कि अभिनेत्री को पाकिस्तान की जेल में डाल दिया गया था, क्योंकि उनके पास वीजा नहीं था. बाद में जाकर अभिनेत्री ने इसे अफवाह करार दिया.

जब सारा खान से पाकिस्तानी ऑफिसर ने कहा- हम आपको इतनी आसानी से क्यों जाने दें?

इसी बीच भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के टेलीविजन में काम करने को लेकर सारा ने अपना अनुभव बताया है. पिंकविला से बातचीत में सारा ने कहा, ''भारत में शूटिंग के दौरान माहौल को शांत करने के लिए 'साइलेंस ऑन सेट' कहा जाता है, जबकि पाकिस्तान में शूटिंग के दौरान 'खामोशी' बोलते है.''  अभिनेत्री ने कहा कि पहले तो मुझे हंसी आई, क्योंकि हमारे यहां अंग्रेजी के शब्द ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. सारा ने कहा कि पाकिस्तान में शूटिंग के लिए सेट नहीं बनाते, उनका हर लोकेशन रियल होता है.

पाकिस्तान के लोगों के लॉस वेगस की तरह है भारत का गोवा शहर: सारा

टीवी अभिनेत्री ने बताया कि गोवा वहां के लोगों के लिए लॉस एंजिल्स की तरह है. पाकिस्तान में लोग मजाक में यह भी कहते हैं कि वह गोवा जाने के लिए अपनी नागरिकता बदलने के लिए तैयार हैं. सारा बताती है कि एक बार इमिग्रेशन काउंटर पर एक अधिकारी ने उनसे कहा, ''तुम सारा खान हो..इंडियन एक्ट्रेस..राइट...जब महिरा खान को भारत में आसानी से नहीं जाने दिया गया था और उसे दिल्ली एयपोर्ट से हटाया गया था, तो हम आपको इतनी आसानी से क्यों जाने दें.''

अभिनेत्री के मुताबिक, यह अपने तरह की एकमात्र घटना थी और दुबारा ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. सारा ने आगे बताया कि पाकिस्तान में उनका खास ख्याल रखा गया. माहिरा खान के साथ जैसा भारत में हुआ, पाकिस्तान में उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

ssara

पाकिस्तान में काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए सारा ने कहा कि हमारे यहां हम स्टार्स की तरह व्यवहार करते हैं, लेकिन हमें वहां मेकअप रूम शेयर करना पड़ता था. वहां पर कोई भी प्राइवेट मेकअप रूम नहीं होता. हालांकि जब मैंने इसके बारे में कहा तो उन्होंने मेरी बात मानी.

पाकिस्तान के सिनेमा हॉल में बॉलीवुड की फिल्में लगी होती हैं : सारा

सारा खान ने बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के हर लोग आतंकवादी नहीं होते और ना ही एंटी-इंडियन होते हैं. अभिनेत्री ने बताया, ''मैं कई ऐसे लोगों से मिली जो भारत को यहां की खूबसूरती और संस्कृति के लिए प्यार करते हैं. वहां के लोगों को बॉलीवुड पसंद है.'' वहां के सिनेमा हॉल में बॉलीवुड की फिल्में लगी होती हैं और टीवी पर यहां के धारावाहिक दिखाए जाते हैं.

पाकिस्तान में काम करने में मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई : सारा

सारा ने कहा कि पाकिस्तान की मीडिया यह दिखाती है कि भारत में बहुत ज्यादा रेप होते हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है और वह हर जगह आने-जाने के लिए आजाद हैं.

अभिनेत्री ने कहा कि हमारे यहां कि मीडिया यह दिखाती है कि वहां पर आतंकी गतिविधि ज्यादा होते हैं, लेकिन वहां पर मैंने ऐसा कुछ होते हुए नहीं देखा. मुझे वहां बहुत सम्मान मिला क्योंकि मैं भारत से थी, मुझे वहां काम करने में कोई तकलीफ नहीं हुई. सारा बताती हैं कि पाकिस्तान में काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा और वहां की संस्कृति भी खूबसूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
Video: 'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में विनर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस
Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget