...जब एकता कपूर के भतीजे से मिली स्मृति ईरानी

नई दिल्ली: कहते हैं कि दोस्ती वक्त के साथ और गहरी होती जाती है. जिसकी मिसाल टीवी सोप क्वीन एकता कपूर और कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी वक्त-वक्त पर अपनी दोस्ती की नजदीकियों से देती रहती है. जी हां, स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से जुड़ा एकता कपूर और स्मृति ईरानी का दोस्ती का साथ साल दर साल बना हुआ है... और साथ ही खूबसूरत मोड़ भी लेता रहता है.
इतने दिनों बीत जाने के बाद भी स्मृति ईरानी और एकता कपूर कई जगहों पर एक साथ देखी गई थीं. एक हाल के वाकये का जिक्र करें तो स्मृति ईरानी, एकता कपूर के भतीजे यानि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य से मिली.
केन्द्रीय मंत्री ने लक्ष्य के साथ मिल कर कुछ खूबसूरत वक्त भी बिताया. उस दौरान की एक तस्वीर को एकता कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउन्ट पर भी शेयर किया है.
देखें तस्वीर
तस्वीर में स्मृति, एकता कपूर के भतीजे को अपनी गोद में लिया हुआ है.
Source: IOCL
























