एक्सप्लोरर

क्या 'ससुराल सिमर' वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया? यहां है वायरल सच

दो कार्ड, दो नाम और दो कहानियां. एक कार्ड के हवाले से धर्म परिवर्तन का दावा किया जा रहा है और दूसरे कार्ड के हवाले से धर्म परिवर्तन के दावे को खारिज किया जा रहा है. यहां जानें पूरा सच

नई दिल्ली: पिछले सात सालों से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ससुराल सिमर का' में सिमर की भूमिका निभाने वाली दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से 22 फरवरी को शादी रचा ली. दीपिका और शोएब की प्रेम कहानी भी 'ससुराल सिमर का' सीरियल से शुरू हुई थी जहां शोएब दीपिका के पति प्रेम का किरदार निभाया करते थे. सीरियल पीछे छूट गया और ये दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. दो दिन पहले यूपी के हमीरपुर के मौदाहा गांव में दोनों ने निजी समारोह में शादी रचा ली. शादी के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि शोएब से शादी करने के लिए दीपिका कक्कड़ ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और वो हिंदू से मुसलमान बन गई है.

धर्म परिवर्तन के इस दावे के पीछे हैं सोशल मीडिया और तमाम वेबसाइट्स पर मौजूद दो कार्ड. 22 फरवरी को शोएब और दीपिका का निकाह हुआ है और निकाह के न्योते का कार्ड सामने आया है जिसमें दीपिका का नाम फैजा लिखा हुआ है. कार्ड पर दीपिका की जगह लिखे फैजा नाम ने ही इस बहस को जन्म दिया है कि क्या दीपिका ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है?

क्या 'ससुराल सिमर' वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया? यहां है वायरल सच

हालांकि पहले कार्ड से उठने वाले सवाल का जवाब देने के लिए दूसरा कार्ड भी मौजूद है. ये दीपिका और शोएब के रिसेप्शन के न्योते का कार्ड है जिस पर 26 फरवरी की तारीख लिखी है. अब जरा नाम पर गौर कीजिएगा. नाम की जगह शोएब और दीपिका लिखा हुआ है.

क्या 'ससुराल सिमर' वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया? यहां है वायरल सच

यानि दो कार्ड, दो नाम और दो कहानियां. एक कार्ड के हवाले से धर्म परिवर्तन का दावा किया जा रहा है और दूसरे कार्ड के हवाले से धर्म परिवर्तन के दावे को खारिज किया जा रहा है.

इसका सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ यूपी के हमीरपुर के उस गांव में पहुंचा जहां दीपिका और शोएब का निकाह हुआ था. निकाह पढ़वाने वाले मौलवी अताउर रहमान ने हमें बताया कि बिना इस्लाम कुबूल किए निकाह नहीं हो सकता. इसलिए दीपिका ने इस्लाम कुबूल किया और फैजा नाम से शोएब के साथ निकाह किया. उन्होंने कहा, ''जो भी आदमी शादी करता है वो पहले इस्लाम धर्म ही कुबूल करता है. उसके बाद इस्लामिक रस्म रिवाज के मुताबिक निकाह करता है. उन्होंने यहां आकर इस्लाम रस्म रिवाज के मुताबिक निकाह किया. मैंने उनका निकाह पढ़वाया. जो साइन किया उन्होंने वो फैजा के नाम से किया. फैजा नाम से ही उनका निकाह हुआ.''

क्या 'ससुराल सिमर' वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया? यहां है वायरल सच

इस पर जब एबीपी न्यूज़ ने दीपिका कक्कड़ से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने निकाह के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया है. इसलिए हमारी पड़ताल में सामने आया है कि निकाह पढ़वाने वाले मौलवी के मुताबिक दीपिका ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन किया. लेकिन दीपिका कक्कड़ के मुताबिक उनका धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget