एक्सप्लोरर

शिल्पा शिंदे के बयान पर विकास ने किया पलटवार, कहा- शिल्पा अपने काम पर दें ध्यान

शिल्पा ने कहा कि विकास ने सलमान खान को भी यह कहने के लिए प्रभावित किया कि टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' से उन्हें निकालने में विकास का हाथ नहीं था

बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे और एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के बीच छिड़ी जंग अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर अपने करियर में चीजें गलत होने के लिए विकास गुप्ता को ही दोषी ठहराया था. शिल्पा शिंदे ने एक ट्वीट करते हुए विकास गुप्ता को टेलीविजन इंडस्ट्री का 'माफिया' करार दिया है. इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता पर बिग बॉस 11 का हिस्सा बनने से रोकने का इल्जाम भी लगाया है. शिल्पा के इस बायान पर अब विकास गुप्ता ने अपनी सफाई पेश की है. विजेता शिल्पा शिंदे के आरोपों को निराधार बताते हुए निर्माता विकास गुप्ता ने उनसे अपने काम पर ध्यान देने के लिए कहा है.

मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा, "मुझे नहीं पता कि शिल्पा यह सब क्यों कर रही हैं. मैं बस इतना कह सकता हूं कि किसी भी मूर्खता के लिए सलमान खान, वायकॉम 18 (प्रोडक्शन हाउस) और कलर्स (चैनल) जैसे नामों को खींचना अच्छी बात नहीं है."

उन्होंने कहा, "उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. वह वास्तव में एक अच्छी अभिनेत्री हैं. यह जरूरी नहीं है कि जो कोई आपके पास आकर जो कुछ भी कहे वो सच ही हो. हमने डेढ़ साल पहले बिग बॉस के उस सीजन को खत्म कर दिया था. इसलिए अब उन्हें अपने काम की ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वह हर दूसरे दिन जो कर रही हैं वह ठीक नहीं है."

हाल ही में शिल्पा शिंदे ने ट्विटर पर लिखा, "फैंस के रूप में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. आप सभी को धन्यवाद. हां, वास्तव में विकास गुप्ता टीवी उद्योग के माफिया हैं. इस नोटिस पर नजर डालें जो मुझे 27 सितंबर 2017 को मानहानि के मामले में मिला था जबकि 28 सितंबर 2017 को मैं बिग बॉस 11 में जा रही थी. यह मुझे बिग बॉस में जाने से रोकने के लिए किया गया था. क्या यह योजना सबसे अच्छी नहीं थी."

इसके साथ ही शिल्पा ने कहा कि विकास ने सलमान खान को भी यह कहने के लिए प्रभावित किया कि टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' से उन्हें निकालने में विकास का हाथ नहीं था.

विकास फिलहाल एमटीवी के शो 'एस ऑफ स्पेस' में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget