एक्सप्लोरर

Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर केस में राहुल नवलानी को मिली राहत, कोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका

Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में आरोपी राहुल नवलानी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. वैशाली की खुदकुशी के बाद राहुल को गिरफ्तार किया गया था.

Vaishali Thakkar Suicide Case: फेमस टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) की खुदकुशी के मामले में जिला अदालत ने मुख्य आरोपी राहुल नवलानी (Rahul Navlani) को गुरुवार को जमानत दे दी. इस केस में गिरफ्तारी के बाद राहुल नवलानी पिछले तीन महीने से जेल में बंद थे. अभियोजन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इस वजह से राहुल नवलानी को मिली जमानत

सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र सोनी ने दोनों पक्षों की दलीलों पर गौर के बाद राहुल नवलानी की जमानत याचिका मंजूर कर ली. राहुल के वकील राहुल पेठे ने मीडिया को बताया कि याचिका पर अदालत में बहस के दौरान उन्होंने कहा कि उनके क्लाइंट के खिलाफ पुलिस अब तक कोई इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेश नहीं कर सकी है. उधर, अभियोजन के एक वकील के मुताबिक, उन्होंने अदालत में दलील दी कि जुर्म की गंभीर प्रकृति को देखते हुए मुख्य आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए.

राहुल पर लगा वैशाली को परेशान करने का आरोप

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राहल नवलानी को 19 अक्टूबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि वैशाली ठक्कर और राहुल नवलानी इंदौर में पड़ोसी थे. वैशाली ठक्कर एक व्यक्ति से शादी करके खुशहाल जिंदगी में कदम रखने वाली थीं, लेकिन पहले से विवाहित राहुल ने एक्ट्रेस की शादी रुकवाने के लिए उन्हें कथित रूप से परेशान कर रहा था.

घर में फंदे पर लटकी मिली थी वैशाली की लाश

ससुराल सिमर का' शो में अपनी अदाकारी से मशहूर हुईं वैशाली ठक्कर इंदौर में अपने घर के पंखे में लगे फंदे पर 15 अक्टूबर, 2022 को लटकी मिली थीं. पुलिस को मौके से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें वैशाली ने राहुल पर परेशान करने का आरोप लगाया था.

राहुल नवलानी की पत्नी को मिली थी अग्रिम जमानत

गौरतलब है कि इस मामले में राहुल नवलानी (Rahul Navlani) की पत्नी दिशा भी सह आरोपी हैं. वैशाली की आत्महत्या के बाद फरार हुई दिशा की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. हालांकि, दिशा को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही थी. जिला अदालत ने दिशा को 17 नवंबर, 2022 को अग्रिम जमानत दे दी थी.

यह भी पढें-Aparna Balamurali Video: अपर्णा बालामुरली को सरेआम जबरदस्ती टच करने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई लड़के की बेहूदा हरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget