एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज, रश्मि-अरहान, मधुरिमा-विशाल के बीच रोमांस के Uncensored Videos

बिग बॉस के शो में आपने कंटेस्टेंट के बीच तो लड़ाई रोमांस देखा ही होगा. आज हम आपके लिए उनके रामोंस की कुछ Uncensored वीडियो क्लीप लेकर आए हैं.

Bigg Boss 13: रियलिटी शो 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट की बनती बिगड़ती बॉन्डिंग को लेकर खूब सुर्खियों में रहता हैं. इसी बीच शो में रोमांस के तड़के से भी सभी वाकिफ हैं. घर में कंटेस्टेंट के रोमांस को जहां टेलीकास्ट किया जाता है तो वहीं कुछ वीडियो क्लीप्स इतने ज्यादा बोल्ड होते हैं कि मेकर्स एडिटिंग टेबल पर ही उन्हें सेंसर और कट कर देते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट के वीडियो लेकर आए हैं.

'बिग बॉस 13' प्यार और तकरार के लिए दर्शकों के बीच जाना जा रहा है. घर के सदस्य कभी एक-दूसरे पर कटाक्ष करते तो कभी अन्य तरीकों से अपनी नाराजगी व्यक्त करते नज़र आ रहे हैं. इसके अलावा सदस्य घर में निजी व रोमांचित पल बिताते हुए भी देखे गए, कभी चादर के नीचे बिस्तर में तो कभी कैमरा के सामने खुलेआम. आइये ऐसे ही कुछ पलों से आपको भी रुबरु करवाते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज़ गिल: बिग बॉस का ऐसा कपल जो कभी खुल कर सामने नहीं आया लेकिन उनकी कुछ हरकतों ने घर में प्यार का डंका बजा ही दिया. सिद्धार्थ और शहनाज़ के रिलेशनशिप को लेकर फैन तबसे उत्साहित हैं जब सिद्धार्थ ने सीक्रेट रूम में पारस से सना का ख्याल रखने के लिए कहा था. सिड के इस स्टेप से हैशटैग सिडनाज़ इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा था. बता दें कि सिद्धार्थ के दोबारा घर में आने के बाद सना सबसे ज्यादा उत्साहित लग रही थी.

रश्मि देसाई-अरहान खान: बिग बॉस के घर में साथ आने से पहले भी इनके प्यार के काफी चर्चे रहे हैं. यह बात अलग है कि बिग बॉस से पहले कपल ने कभी भी इस बात को हरी झंडी नहीं दिखाई अरहान के घर में आते ही रश्मि को प्रोपोज़ करने पर इस बात एक बार फिर हवा मिली. घर में कुछ लम्हें ऐसे भी थे जिनसे दोनों की बीच दूरियां पनप सकती थीं लेकिन फ़िलहाल ऐसा कुछ नज़र नहीं आ रहा है और दोनों एक-दूसरे को काफी हद तक अपना वक़्त दे रहे हैं.

View this post on Instagram
 

Pyaar ek dhokha hai - at least for #RashamiDesai. What should she do next? . #BB13OnVoot #AsliFans #ArhaanKhan #Voot

A post shared by Voot (@voot) on

मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह: वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले तुली और विशाल ज्यादा वक़्त तक घर में टिक नहीं पाए. लेकिन इस कम समय में ही उनका प्यार खुलकर सामने आया. हालांकि दोनों एक-दूसरे से लड़ते भी दिखाई दिए लेकिन उनके बीच का प्यार कम नहीं हुआ.

पारस छाबड़ा-शहनाज़ गिल: यह रिश्ता शुरुआती दौर से ही काफी मुश्किल था. यह जानते हुए भी कि पारस की गर्लफ्रेंड है, सना ने पारस के लिए अपने इमोशन जाहिर करने में कभी कोताही नहीं बरती. लेकिन पारस ने सना को लेकर कभी अपनी बात नहीं रखी. हालांकि घर में कभी-कभी दोनों को PDA में मशरूफ पाया गया.

हिमांशी खुराना-आसिम रियाज़: इस सीजन का सबसे चर्चित कपल का ख़िताब आसिम और हिमांशी को मिल सकता है. हिमांशी के घर में आने के बाद आसिम ने गुस्सैल प्रवृति छोड़कर लवर बॉय बनने की ओर रुख किया. यह जानते हुए भी कि घर से जाने के बाद हिमांशी की शादी होने वाली है, दोनों ने एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर किया. दर्शकों के बीच इस कपल का इतना क्रेज था कि हिमांशी के घर से बाहर जाने के बाद सोशल मीडिया पर #WeWantAsiManshi ट्रेंड कर रहा था.

यह थे बिग बॉस 13 के कुछ चेहरे जिन्होंने दर्शकों को घर के दूसरे पहलु से रुबरु करवाया. हमेशा की तरह इस सीजन भी कुछ कपल घर तक ही सिमित रहेंगे और कुछ घर के बाहर भी ऊंचाइयां  छुएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget