एक्सप्लोरर

 Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी दिशा अभी भी है फरार

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले के आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उसकी पत्नी दिशा अभी भी फरार है.

 Vaishali Thakkar Suicide Case: ‘ससुराल सिमर का’ फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने बीते शनिवार को इंदौर में अपने घर में सुसाइड कर ली थी. उनके कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट और पर्सनल डायरी भी बरामद हुई थी. जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि एक्ट्रेस का पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा वैशाली को काफी प्रताड़ित कर रहे थे. इसी वजह से वैशाली को आत्मघाती कदम उठाने पर मजूबर होना पड़ा था. वहीं अब खबर आ रही है कि पुलिस ने वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले के आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी हुआ जारी
बता दें कि वैशाली सुसाइड मामला में पुलिस ने आरोपी राहुल और उसकी पत्नी दिशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था. वहीं मामला मीडिया में छाने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने बाद में दोनों पर 5-5 हजार का इनाम भी घोषित किया था. इनके नाम लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है.


 Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी दिशा अभी भी है फरार

इंदौर से भागने की फिराक में था राहुल
वहीं इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया, "पुलिस टीम आरोपी जोड़े की तलाश कर रही थी और इसी दौरान टीम राहुल नवलानी को गिरफ्तार करने में सफल रही. पुलिस कमिश्नर ने कहा, "राहुल इंदौर से भागने की फिराक मे था, लेकिन ऐसा करने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया." फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि राहुल की पत्नी दिशा अभी भी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.


 Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी दिशा अभी भी है फरार

वैशाली की मां ने बेटी के लिए इंसाफ की मांग की
वहीं इससे रहले वैशाली की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वैशाली को राहुल फिल्म डर के शाहरुख खान की तरह परेशान कर रहा था. राहुल की वजह से ही वैशाली की सगाई भी टूट गई थी जिससे वह काफी डिप्रेशन में थी. वैशाली की मां ने मीडिया से अपील की थी कि सच सामने लाएं और उनकी बेटी को न्याय दिलाएं. उन्होंने ये भी मांग की थी कि आरोपी राहुल व दिशा पर हत्या की धाराओ में केस दर्ज होना चाहिए.


 Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी दिशा अभी भी है फरार

कई हिट सीरियल्स में काम कर चुकी थीं वैशाली
वैशाली ठक्कर पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री पर में काम कर रही थीं. उन्होंने की टॉप रेटिंग टीवी सीरियल्स में काम किया था. वैशाली 'सुसराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी सीरियल्स के अलावा 'सुपर सिस्टर्स', 'विश या अमृत', 'मनमहोनी 2' और 'ये है आशिकी' में भी नजर आ चुकी थीं.

ये भी पढ़ें:-Varun Dhawan के बाद Aditya Roy Kapur की शादी करवाना चाहती हैं उनकी मां, कहा- 'तुम्हारे लिए लड़की ढूंढ रही हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
TV Serial Spoilers: अनुपमा की प्राइज मनी पर बच्चों की बुरी नजर, अस्पताल से अचानक गायब हुई दादी सा
अनुपमा की प्राइज मनी पर बच्चों की बुरी नजर, अस्पताल से अचानक गायब हुई दादी सा
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget