एक्सप्लोरर

टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को सेट पर आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गहना वशिष्ठ के डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि एनर्जी ड्रिंक के सेवन और उनकी दवाइयों के मिश्रण के चलते ही उनकी यह हालत हुई है.

मुंबई: कई फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वीडियो एलबम्स में काम कर चुकीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को स्ट्रोक से जुड़े हार्ट अटैक के कारण गुरुवार की शाम को 4.30 बजे मुंबई के मालाड स्थित रक्षा मल्टिस्पेशियालिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

रक्षा अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर प्रणव काबरा ने गहना की हालत के बारे में बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तो उनकी धड़कन न के बराबर चल रही थी और रक्तचाप भी सामान्य से कहीं कम था. डॉक्टर के मुताबिक, फिलहाल उन्हें अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टर ने कहा कि तमाम तरह के टेस्ट के जरिए ये जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उन्हें असल में क्या हुआ है.

टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को सेट पर आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

फिल्म ‘जर्सी’ की तैयारी के दौरान शाहिद कपूर ने लगाया शानदार शॉट, खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

उल्लेखनीय है कि अपने बेहद बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर 31 साल की गहना का एक ऐप लॉन्च हुआ है, जिससे संबंधित एक प्रमोशन वीडियो की शूटिंग वो लगातार दो दिनों से मुंबई के मड इलाके में कर रहीं थीं. सुबह 5.00 बजे वो शूटिंग खत्म कर अपने लोखंडवाला स्थित घर पर लौटीं थीं और दोपहर 3.00 बजे फिर से उन्हें शूटिंग पर लौटना था, मगर रास्ते में ही उनकी तबीयत खराब हो गई और सेट पर पहुंचते ही वो बेहोश होकर गिर पड़ीं.

इस शूटिंग के प्रोडक्शन डिपार्टमेंट से जुड़े राजेश नामक शख्स ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि गहना बिना खाए-पिए लगातार दो दिनों से इस प्रमोशनल वीडियो की शूटिंग में व्यस्त थीं. भूख लगने पर खाना खाने की बजाय वो बार-बार एनर्जी ड्रिंक पीकर काम चला रहीं थीं. गौरतलब है कि गहना डायबीटीज की भी मरीज हैं, जिसकी दवाइयों के सेवन और एनर्जी ड्रिंक के असर के चलते उन्हें हार्ट अटैक आने का अंदेशा जताया जा रहा है.

IFFI में दिखाई गई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा', बिग बी बोले- हमेशा कुछ अलग लाते हैं आर. बाल्की

मगर डॉ. प्रणव काबरा का कहना है कि फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि एनर्जी ड्रिंक के सेवन और उनकी दवाइयों के मिश्रण के चलते ही उनकी यह हालत हुई है. उन्होंने कहा कि जांच के नतीजों के बाद ही असली तस्वीर साफ हो पाएगी. डॉ. प्रणव काबरा ने कहा कि मरीज की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वो उन दवाइयों के नाम नहीं बता सकते, जिनका सेवन गहना ने गुरुवार को किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget