एक्सप्लोरर

घर चलाने के लिए कॉल सेंटर में काम करने को मजबूर हुई ये टीवी एक्‍ट्रेस, काम नहीं मिलने पर छलका दर्द

Tv Actress Ekta Sharma Story: टीवी के कई हिट सीरियल में काम कर चुकीं पॉपुलर एक्‍ट्रेस एकता शर्मा को बहुत बुरे दौर से गुजरना पड़ा है. उनकी आपबीती बेहद दुखद है;

Ekta Sharma On Not Getting Work: टीवी एक्‍ट्रेस एकता शर्मा (Ekta Sharma) के दिन इन दिनों ठीक नहीं चल रहे. वह ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कुसुम’, ‘कामिनी दामिनी’ और ‘बेपनाह प्‍यार’ जैसे हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं. इसके बावजूद आज उनको एक कॉल सेंटर में काम करके अपना घर चलाना पड़ रहा है. 

ई-टाइम्‍स से बातचीत में इंडस्‍ट्री में काम नहीं मिलने को लेकर एकता का दर्द छलका है. कोरोना महामारी के दौरान एकता को करीब एक साल तक बेरोजगार बैठना पड़ा. 

इस कारण करनी पड़ी कॉल सेंटर की नौकरी

एकता शर्मा आखिरी बार एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘बेपनाह प्‍यार’ में नजर आई थीं. यह साल 2020 में खत्‍म हो गया और तभी कोरोना महामारी फैल गई. इसके बाद एकता को काम नहीं मिला और उनके बुरे दिन शुरू हो गए.

इंटरव्‍यू में एकता ने कहा, ‘’मैंने एक्टिंग जॉब के लिए स्‍ट्रगल किया. मैं घर पर बैठकर एक्टिंग का अच्‍छा मौका आने का इंतजार नहीं कर सकती थी. इसलिए मैंने पिछले साल एक बीपीओ ज्‍वाइन करने का फैसला किया.’’

एक्टिंग में चाहती हैं वापसी करना, दे रहीं टेस्‍ट 

एकता ने यह भी कहा, ‘’मुझे अपने काम से प्यार है और मैं जल्द ही एक्टिंग में वापसी करना चाहती हूं. मैं लगातार ऑडिशन और लुक टेस्ट दे रही हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही कुछ अच्छा होगा.’’

बेटी की कस्‍टडी पाने के लिए भी लड़ रहीं केस

एकता ना सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी स्‍ट्रगल कर रही हैं. वह अपनी आठ साल की बेटी की कस्‍टडी पाने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं. उन्‍होंने कहा कि एक समय में बहुत सी चीजें चल रही हैं. अभी वह अपनी मां के साथ एक किराए के घर में रह रही हैं और उन्‍हें उम्‍मीद है कि हालात जल्‍द सुधरेंगे.

एकता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘डैडी समझा करो’ से की थी. उन्‍होंने कहा, ‘’कॉल सेंटर में काम करने में कोई बुराई नहीं है. कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता जब तक कि कोई अपना जमीर ना बेच रहा हो.’’

दो दशक से टीवी इंडस्‍ट्री में रही हैं सक्रिय

एकता (Ekta Sharma) ने यह भी कहा कि करीब दो दशक तक टीवी इंडस्‍ट्री में सक्रिय रहने के बावजूद उन्‍हें काम नहीं मिलना बेहद दुखद है. उन्‍होंने कहा, ‘’मैं अपने स्‍वर्गीय पिता को धन्‍यवाद देना चाहती हूं, जिन्‍होंने एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले मुझे ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए कहा. उनकी सलाह की बदौलत आज मैं पैसा कमा पा रही हूं और अपना ध्‍यान रख पा रही हूं.’’

यह भी पढ़ें:- 

साउथ स्‍टार विजय सेतुपति के लिए फोटोग्राफर बनीं Katrina Kaif, 'मेरी क्रिसमस' के सेट से सामने आईं तस्‍वीरें

साउथ सुपरस्‍टार Nagarjuna ने किया खुलासा, Brahmastra में काम करने को क्‍यों हो गए तुरंत तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget