एक्सप्लोरर

गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने छोड़ा हिंदू धर्म, बन गई हैं क्रिश्चियन? एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

Ragini Khanna Break Silence On Converting To Christianity: टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बनने वाले पोस्ट पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि ऐसी पोस्ट झूठी है.

Ragini Khanna Break Silence On Converting To Christianity: रागिनी खन्ना की गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से की जाती है. रागिनी भले ही गोविंदा की भांजी हैं, लेकिन वह पिछले काफी समय से टीवी की दुनिया से नदारद हैं. उन्होंने ससुराल गेंदा फूल, भास्कर भारती जैसे हिट शोज दिए हैं. लेकिन इन दिनों रागिनी खन्ना विवादों में घिरी हुई हैं. विवाद की वजह रागिनी खन्ना का एक पोस्ट है. पोस्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपना लिया है. इस बारे में जब रागिनी ने बातचीत की गई तो जवाब हैरान कर देने वाला था. 

इंटरव्यू में रागिनी ने किया खुलासा
दैनिक भास्कर से साथ एक इंटरव्यू में रागिनी ने इस पोस्ट के बारे में बातचीत की. रागिनी ने कहा, ‘एक एक्टर के रूप में हमें ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. इस घटना से मैंने यही सबक सीखा है. दरअसल पिछले कुछ महीने से मैं अपने फैंस के पोस्ट दोबारा पोस्ट कर रही हूं. मेरा मानना है कि आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्ही की वजह से हूं. उनके पोस्ट को दोबारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं. लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि ये एक मुद्दा बन जाएगा. मेरी पहचान पर ही सवाल उठने लगेंगे’. 

रागिनी ने उसे बताया फर्जी पोस्ट
रागिनी ने आगे कहा, ‘एक फैन ने फर्जी पोस्ट बनाई, जिसमें मैं ईसाई धर्म अपनाती नजर आ रही हूं. उन्होंने मुझे उस पोस्ट में टैग किया और उसके बाद कोऑपरेशन के लिए मुझे भेजा. मैंने गलती से उस पोस्ट को एक्सेप्ट कर लिया. उसने फिर वह फर्जी पोस्ट शेयर कर दिया, जिसमें मैंने अपने धर्म परिवर्तन की बात कर रही हूं. वह पूरी तरह से फर्जी है, मैंने उसकी रिपोर्ट कर दी है. खैर मेरे लाखों फैंस हैं, उनमें से अगर कोई बेवकूफी भरी हरकत करता है तो मैं अपने पूरे फैन क्लब को दोषी नहीं ठहरा सकती, क्योंकि मैं उनका सम्मान करती हूं’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood update (@bollywood_celebrity.02)

क्रिश्चियन नहीं बनीं रागिनी
रागिनी ने कहा, ‘लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैंने अपना धर्म बदल लिया है. मेरे लिए मानवता सबसे बड़ा धर्म है और वह हमेशा रहेगा’. दरअसल रागिनी खन्ना ने बीते कुछ समय पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में उन्होंने बताया था कि रागिनी ने ईसाई धर्म अपना लिया है. इसके बाद बीते दिन उनका एक और पोस्ट सामने आया, जिसमें उन्होंने धर्म बदलने को लेकर माफी मांगी और पुराना पोस्ट डिलीट कर दिया.

यह भी पढ़ें: Crime Thriller Web Series: क्राइम की ये कहानियां दिल दहला देंगी, सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हैं ये सीरीज, अभी निपटा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget