एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा केस में डॉक्टर ने किया खुलासा, 'शीजान रो-रोकर कर हर हाल में बचाने की कर रहा था रिक्वेस्ट'

Tunisha Sharma: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान को लेकर नए -नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब वसई अस्पताल के डॉक्टर ने खुलासा किया है कि जब तुनिषा को अस्पताल लाया गया था तब क्या हुआ था?

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने हर किसी की आंख नम कर दी हैं. अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में अपनी एक्टिंग से लोगों की दिल जीत रही तुनिषा की उम्र महज 20 साल थी. तुनिषा ने 24 दिसंबर, शनिवार को अपने इसी शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस के निधन के बाद, उनके बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शीजान पर तुनिषा की मां ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस शीजान से लगातार पूछताछ कर रही है और नए-नए खुलासे भी कर रही है.

तुनिषा को जब अस्पताल लाया गया था तब क्या हुआ था?
इन सबके बीच अब वसई के एफ एंड बी अस्पताल के डॉक्टर हनी मित्तल ने खुलासा किया कि जब तुनिषा शर्मा को लाया गया तो क्या हुआ? मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर हनी मित्तल ने बताया कि तुनिषा को शीज़ान और क्रू के अन्य मेंबर्स शाम लगभग 4-10 बजे लाए थे. उन्होंने बताया कि शीजान ने उन्हें किसी भी तरह तुनिषा को बचाने के लिए कहा था और वह लगातार रो रहा था. हालांकि जब एक्ट्रेस को अस्पताल लाया गया तब तक उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसकी आंखों में कोई हलचल नहीं थी. ईसीजी जैसे कई टेस्ट में भी फ्लैट लाइन ही पाई गई. इसी के बाद तुनिषा को मृत घोषित कर दिया गया था और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी.

शीजान रोते हुए तुनिषा को बचाने की कर रहा था रिक्वेस्ट
डॉक्टर ने आगे कहा कि शीजान किसी तरह तुनिषा को बचाने की रिक्वेस्ट लगातार करता रहा और लगातार रो भी रहा था. डॉक्टर ने कहा, "खान वहां देर से था और लगातार रो रहा था, वह मुझसे उसे बचाने के लिए रिक्वेस्ट कर रहा था. लेकिन जब तुनिषा को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी."

 

पुलिस को शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पता चला
वहीं बता दें कि शीजान से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. इस बीच पुलिस ने उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड भी ढूंढ निकाली है और पुलिस उससे भी कॉन्टेक्ट करने की कोशिश में है. वहीं पुलिस को शीजान के मोबाइल से कई लड़कियों की व्हाट्सएप चैट डिटेल्स भी मिली है. पुलिस ने इन चैट के एनालिसिस के लिए एक महिला इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दी है. वहीं पुलिस आज शीजान की रिमांड बढ़ाने की अपील भी करेगी. इसके लिए उसकी व्हाट्सएप चैट को आधार बनाया जाएगा.

ये भी पढे़ं:-Rashmika Mandanna Video: रश्मिका मंदाना ने बीच सड़क पर कार रोक फैन को जमकर लगाई डांट, वजह जान आप भी करने लगेंगे एक्ट्रेस की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC 18: विजयनगर साम्राज्य से जुड़े 12.5 लाख के सवाल पर अटके ऑयल इंडिया कर्मचारी, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?
ऑयल इंडिया कर्मचारी नहीं दे पाया विजयनगर साम्राज्य से जुड़े सवाल का जवाब, गंवा दिए 12.5 लाख रुपये
कभी 500 रुपये कमाती थीं श्वेता तिवारी, अब करोड़ों की मालकिन, 2 शादी के बाद भी हैं सिंगल
कभी 500 रु कमाती थीं श्वेता तिवारी, अब करोड़ों की मालकिन, 2 शादी के बाद भी सिंगल
'बिग बॉस 20': अमिताभ बच्चन और अपने डाउन फॉल पर बोले सलमान- 'मजे लेकर बजाया जा रहा था'
'बिग बॉस 20': अमिताभ बच्चन और अपने डाउन फॉल पर बोले सलमान- 'मजे लेकर बजाया जा रहा था'
Bigg Boss 20: रीति तिवारी की शो में फिर होगी एंट्री? सलमान खान ने दिया हिंट
बिग बॉस 20: रीति तिवारी की शो में फिर होगी एंट्री? सलमान खान ने दिया हिंट

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget