एक्सप्लोरर

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के शो का TRP में बुरा हाल, 'बड़े अच्छे लगते हैं' को पछाड़ ये क्राइम शो बना नंबर 1

TV TRP This Week: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा सोनी टीवी के सीरियल शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में नजर आ रहे हैं. शो का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन टीआरपी के मामले में इसका बुरा हाल है.

TV TRP This Week: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खूब शोहरत कमाई. अब दोनों एक साथ सोनी टीवी के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' में नजर आ रहे हैं. भाग्यश्री के किरदार में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ऋषभ के रोल में दिख रहे हैं. लेकिन ऐसा लगता है कि दर्शकों को भाग्यश्री और ऋषभ की जोड़ी जच नहीं रही है, क्योंकि टीआरपी के मामले में 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' का बुरा हाल है.

एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. लेकिन सीरियल के टेलीकास्ट होने के बाद उसे खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा है. 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' ना सिर्फ बाकी चैनलों के सीरियल्स से काफी पीछे है, बल्कि सोनी टीवी के टॉप शोज की लिस्ट में भी पिछड़ गया है. 

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के शो का TRP में बुरा हाल, 'बड़े अच्छे लगते हैं' को पछाड़ ये क्राइम शो बना नंबर 1

'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' को पछाड़ CID बना नंबर 1
शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' को सोनी टीवी की टॉप 5 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह मिली है. पहले नंबर पर नए सीजन के साथ क्राइम शो CID ने बाजी मार ली है. इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में CID को 0.4 मिलियन रेटिंग मिली है. वहीं दूसरे नंबर पर चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान का दबदबा रहा है जिसने 0.3 रेटिंग हासिल की है. तीसरे नंबर पर 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' है, जिसे भी 0.3 मिलियन रेटिंग मिली है.


शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के शो का TRP में बुरा हाल, 'बड़े अच्छे लगते हैं' को पछाड़ ये क्राइम शो बना नंबर 1

ओवरऑल टॉप 5 शोज की लिस्ट
इस हफ्ते की ओवरऑल टॉप रेटिंग शोज की बात करें तो हमेशा नंबर वन पर रहने वाला सीरियल 'अनुपमा' इस बार पिछड़ गया है. पहले नंबर पर सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने जगह बना ली है. कॉमेडी शो को इस हफ्ते 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. 2.1 मिलियन के साथ 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर है तो वहीं तीसरे नंबर पर 2 मिलियन के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का दबदबा है. 'उड़ने की आशा' चौथे नंबर पर है जिसे 1.9 मिलियन रेटिंग मिली है और 1.4 मिलियन के साथ 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' ने पांचवें नंबर पर जगह बनाई है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget