एक्सप्लोरर

वेब सीरीज 'इनसाइड एज-2' से कुछ इस तरह जुड़े दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सीरीज 'इनसाइड एज' के आने वाले दूसरे सीजन के प्रचार के लिए तैयार की गई एक स्पेशल वीडियो के लिए अभिनेता गौरव कपूर संग शामिल हुए हैं.

चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम एक बार फिर अपनी सीरीज 'इनसाइड एज' के अलगे सीजन की तैयारी में हैं. जिसके लिए प्रोमो और टीजर पहले से ही लॉन्च हो गए हैं. इस सीरीज में अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं. अंगद बेदी इस सीरीज में क्रिकेटर की भूमिका में है.

ऐसी खबरें हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सीरीज 'इनसाइड एज' के आने वाले दूसरे सीजन के प्रचार के लिए तैयार की गई एक स्पेशल वीडियो के लिए अभिनेता गौरव कपूर संग शामिल हुए हैं.

सहवाग ने कहा, "मैंने 'इनसाइड ऐज' के पहले सीजन को पूरा देखा है और मैं इस कार्यक्रम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. जब मैंने सुना कि दूसरा सीजन 6 दिसंबर को रिलीज हो रहा है, तो मुझे पता था कि अगर मौका मिला, तो मैं किसी न किसी रूप में इसका हिस्सा बनना चाहूंगा और गौरव कपूर के साथ यह अनोखा रिकैप करने का एक बेहतरीन तरीका है."

इस वीडियो में सीजन 1 के कुछ रोमांचकारी सीन्स हैं और सीजन 2 से दर्शकों की क्या उम्मीद है, इस बारे में कुछ टिप्पणियां हैं.

'इनसाइड एज सीजन 2' की बात करें तो अभिनेता अंगद बेदी को आने वाली वेब शो 'इनसाइड एज 2' के लिए उनके पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने प्रशिक्षित किया है. वेब सीरीज में अंगद दिग्गज क्रिकेटर अरविंद वशिष्ठ की भूमिका में हैं.

बचपन से ही पिता से क्रिकेट के गुर सीखते आ रहे अभिनेता ने कहा, "मुझे यदा है कि बचपन में मेरा ज्यादातर समय क्रिकेट के मैदान में गुजरता था और मेरे पिता की तरह कोई और मेरी खेल प्रक्रिया के हर मूव और बीट को नहीं समझ पाता था, सिर्फ मेरे पिता समझ पाते थे."

अंगद ने कहा कि जब 17 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट छोड़ने की बात कही तो उनके पिता काफी निराश हुए थे, लेकिन उनके सपनों की राह में उन्होंने कभी अड़चन नहीं डाला. अभिनेता ने कहा कि अब, जब वह मदद के लिए वापस पिता के पास गए तो उन्होंने उनकी पूरी मदद की और सुनिश्चित किया कि वह हर शॉट को अच्छी तरह समझे.

करण अंशुमान की तरफ से लिखी और निर्देशित सीरीज 'इनसाइड एज' का पहला सीजन मुंबई मैवरिक्स के इर्द-गिर्द था. सीरीज में संजय सूरी, सयानी गुप्ता और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं. दूसरे सीजन का प्रसारण 6 दिसंबर से शुरू होगा.

यहां देखें सीरीज का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget