एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा की छुट्टी, ऑफ एयर होगा शो!!

कपिल ने भी हाल ही एक फेसबुक चैट के दौरान लो ब्लड प्रेशर की समस्या की बात कबूली थी, मगर साथ ही ये भी कहा था कि चिंता की बात नहीं है.

मुंबई : कपिल शर्मा द्वारा बार-बार फिल्म स्टार्स के‌‌ साथ होनेवाले 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग कैंसल किए जाने और कभी‌-कभी सितारों को सेट पर घंटों इंतजार कराए जाने की खबरों के बीच अब ये बड़ी और पक्की खबर आई है कि कपिल शर्मा का ये लोकप्रिय शो कुछ समय के लिए ऑफ एयर चला जाएगा.

ऐसे में कपिल के शो की जगह लेगा कृष्षा अभिषेक का सोनी टीवी पर ही दिखाया जा रहा शो कॉमेडी शो 'द ड्रामा कंपनी'. गौरतलब है कि इस खबर की पुष्टि खुद सोनी टीवी के प्रमुख दानिश खान‌ ने एबीपी न्यूज़ संवाददता रवि जैन द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में की. दानिश खान ने फोन पर कहा, "ये बात बिलकुल सही है कि 'द कपिल शर्मा‌ शो' को हम एक ब्रेक दे रहे हैं. इसकी वजह कपिल की खराब तबीयत है." दानिश ने आगे कहा, "हमनें कपिल शर्मा से कहा है कि वो अपनी तबीयत का ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ होकर सेट पर लौटें". दानिश ने बताया, "जब‌ तक कपिल शर्मा ठीक होकर लौट नहीं आ जाते और शो के एपिसोड्स का बैंक नहीं बन जाता, तब तक उस स्लॉट में 'द ड्रामा कंपनी' का प्रसारण किया जाएगा". बता दें कि कपिल शर्मा को लो ब्लड प्रशर और शुगर से जुड़ी समस्या है और शूटिंग के बार-बार कैंसल किए जाने के पीछे कपिल की यही समस्या बताई जाती है. कपिल ने भी हाल ही एक फेसबुक चैट के दौरान लो ब्लड प्रेशर की समस्या की बात कबूली थी, मगर साथ ही ये भी कहा था कि चिंता की बात नहीं है. जब एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने इस मसले पर अधिक जानकारी के लिर कपिल से संपर्क साधने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था. बता दें कि हाल ही में 'बादशाहो' की टीम को 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर घंटों इंतजार करना पड़ा था और अजय देवगन‌ समेत बाकी सितारों को बिना शूटिंग के लौटना पड़ा. खबर थी कि कपिल की गैर-मौजूदगी से नाराज होकर अजय देवगन सेट छोटकर चले गए थे.

baadshaho-8-compressed

मगर जब दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय से इस बारे में‌ पूछा गया तो अजय ने कहा कि वो सेट छोड़कर जरूर गए थे, लेकिन नाराज होकर नहीं. अजय ने ये भी कहा था कि बार-बार शो की शूटिंग कैंसल होने की खबरों के बीच उन्होंने फैसला लिया है कि वो अब दोबारा कभी इस शो‌ में‌ नहीं आएंगे. अजय ने ये भी कहा कि वो भी जानना चाहते हैं‌ कि आखिर कपिल को हुआ क्या है? याद दिला दें 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की मौजूदगी‌ में ही कपिल शर्मा बेहोश हो गए थे और उस वक्त भी शो की शूटिंग रद्द करनी पड़ी थी. इसके बाद फिर कई बार शो की शूटिंग रद्द करने से लेकर सेट पर कपिल शर्मा के लेट-लतीफी और सितारों को घंटों इंतजार कराने की खबरें बराबर आती रहीं. खैर खबर ये भी है कि जब भी कपिल शर्मा का शो सोनी टीवी पर लौटेगा, तो उसके मौजूदा समय में बदलाव किया जा सकता है और ऐसे में उसे 10 बजे का स्लॉट‌ दिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget