एक्सप्लोरर

'तारक मेहता... के सोढ़ी' 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताई गायब होने की वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह आखिरकार 25 दिन बाद अपने घर लौट आए हैं. एक्टर इतने दिन कहां थे और क्या कर रहे थे इसका खुलासा खुद उन्होंने कर दिया है.

Gurucharan Singh Missing Case: तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार गुरुचरण सिंह पिछले 25 दिनों से लापता थे. रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर 22 अप्रैल से लापता थे, जिस वजह से उनके पैरेंट्स भी काफी परेशान हो गए थे. उनके माता-पिता ने बताया था कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए. हालांकि, वह मुंबई नहीं पहुंचे और न ही उनसे संपर्क हुआ. 26 दिन बाद तारक मेहता के सोढ़ी घर लौट आए हैं. 

'धार्मिक यात्रा' पर थे सोढ़ी!

करीब 26 दिन तक लापता रहने के बाद 17 मई को गुरुचरण सिंह घर पर वापस आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर से सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की. रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्टर ने पुलिस को बताया कि वह 'धार्मिक यात्रा' पर जाने के लिए घर से निकले थे. उन्होंने बताया कि वह अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में रहे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि गुरुचरण सिंह एक संप्रदाय के अनुयायी थे जो ध्यान करते थे और इसके लिए हिमालय जाना चाहते थे. रिपोर्ट के अनुसार, गुरुचरण सिंह घर लौट आए क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि परिवार ही सबकुछ है और इसीलिए वह घर पर वापस लौट आए हैं.

26 दिन तक लापता रहे गुरुचरण सिंह 

बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे. लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली. जब गुरुचरण से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया तो उनके पिता ने पुलिस में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज करवाई थी. इसके बाद उनके बारे में कई खुलासे हुए. ऐसी खबरें भी थीं कि गुरुचरण सिंह लगभग 10 बैंक अकाउंट चलाते थे. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपना फोन पालम में छोड़ दिया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी के मामले में पुलिस तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी पहुंची. कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक्टर लापता हो गए हैं. लेकिन खैर, अब सोढ़ी अपने घर वापस आ गए हैं. वहीं जब पिता हरजीत सिंह से उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'गुरुचरण सिंह को घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं. तबीयत ठीक है अभी उसको किसी ने किडनैप नहीं किया था. हमने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है.'

 

यह भी पढ़ें:  The Great Indian Kapil Show: एड शीरीन बने 'पुष्पा' तो कार्तिक की हुई नकली शादी, कपिल के शो का धमाकेदार मिड सीजन ट्रेलर हुआ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget