एक्सप्लोरर

TMKOC: शैलेश लोढ़ा ने फिर मेकर्स को दिया ताना! क्या अब Disha Vakani की ओर है इशारा

Shailesh Lodha Post: टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा ने एक बार अपनी पोस्ट से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माताओं पर निशाना साधा है.

Shailesh Lodha On Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टेलीविजन पर सबसे लंबे समय से प्रसारित होने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के हर किरदार की चर्चाएं होती हैं. हालांकि, इन दिनों शो के पुराने तारक मेहता (Old Taarak Mehta Of TMKOC) और टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ (Shailesh Lodha) ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं.

उनका तारक मेहता के मेकर्स के साथ विवाद चल रहा है, क्योंकि उन्होंने गलत टर्म की वजह से शो को अलविदा कहा. शैलेश लोढ़ा एक कवि भी हैं, इसलिए वह अक्सर अपनी कविताओं के जरिए मेकर्स पर निशाना साधते रहते हैं.

शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर कसा तंज!

शैलेश लोढ़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स को आड़े हाथों लेने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. वह अपनी कविताओं से मेकर्स पर जमकर निशाना साधते हैं. हाल ही में, एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है. दरअसल, शैलेश लोढ़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. साझा की गई तस्वीर में शैलेश ने कैमरे की ओर देख पोज दे रहे हैं. इस दौरान व्हाइट-ब्राउन जैकेट में वह कूल लग रहे हैं. उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा. शैलेश लोढ़ा ने कैप्शन में एक कविता लिखी.

उनकी कविता कुछ इस तरह थी- ये भी सुन लीजिए....

“औरों के हक़ का जोड़ा सब उसने

किसी के मन से जुड़ कर नहीं देखा,

इस बात से ही फितरत पता चलती है उसकी

जिसने भी उसे छोड़ा, मुड़ कर नहीं देखा.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

शैलेश के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

शैलेश लोढ़ा के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, “आपका सीधा निशाना असित मोदी पर था. आखिर हो भी क्यों ना, उन्होंने आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है.” एक यूजर ने उनसे पूछा कि, आखिर उन्होंने TMKOC क्यों छोड़ा.

वहीं, कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने उन्हें फिर से ‘तारक मेहता’ के रूप में देखने की इच्छा जताई और बताया कि, वे उन्हें बहुत याद कर रहे हैं.

दिशा वकानी छोड़ चुकी हैं शो

पांच साल पहले बच्चे के जन्म के चलते दिशा वकानी ने तारक मेहता शो से ब्रेक लिया था. पांच सालों तक उनका शो में इंतजार किया गया, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने क्लियर किया कि अब वह शो में वापसी नहीं करेंगी. मेकर्स अब भी उनका इंतजार कर रहे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब वह दो बच्चों की मां बन गई हैं. हाल ही में वह दूसरी बार मां बनी थीं और तभी उन्होंने शो छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी. 

बता दें कि, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नए तारक मेहता के रूप में सचिन श्रॉफ (New Taarak Mehta Sachin Shroff) ने एंट्री की है.

यह भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने एक बार फिर साजिद खान को किया दरकिनार, दिखाया अपना असली रंग!

KBC 14: कंटेस्टेंट ने 6 लाख के इस सवाल पर दिया गलत जवाब, क्या आप जानते हैं सही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget