एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने एक बार फिर साजिद खान को किया दरकिनार, दिखाया अपना असली रंग!

Bigg Boss 16: रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का बीता एपिसोड 'शुक्रवार का वार' था, जिसमें सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ डिनर किया था.

Bigg Boss 16 Episode 7 Written Update: टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में कई बदलाव किए गए हैं. बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स की असलीयत का पर्दाफाश कर रहे हैं. कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के लिए पीठ पीछे क्या बोलते हैं, बिग बॉस सबकी पोल-पट्टी खोल रहे हैं. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) भी सभी को परखकर उनकी क्लास लगाते नजर आए. उन्होंने ‘शुक्रवार का वार’ एपिसोड में बिग बॉस के हाउस में पहली बार एंट्री की और सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की.

इस दौरान सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई और उनका ओपिनियन लिया. यही नहीं, सल्लू मियां ने शो में 10 कंटेस्टेंट्स को उनके साथ खाना खाने का मौका भी दिया, लेकिन शर्त बस इतनी थी कि खुद कंटेस्टेंट्स को अपने मन पसंद साथी को चुनना था. यानी कि पहला कंटेस्टेंट अपने फेवरेट और फिर ये सिलसिला एक के बाद एक चला. सलमान खान ने सबसे पहले अपने फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) को चुना, जिन्होंने कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया को चुना. निमृत ने गौतम और फिर शालीन, सुंबुल, टीना, सौंदर्या को चुना गया.

शालीन ने साजिद को किया दरकिनार !

इस बीच जब सलमान खान ने शालीन भनोट से पूछा कि, कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स को खाने पर इनवाइट नहीं किया जाना चाहिए, तो उन्होंने 5 कंटेस्टेंट्स का नाम लिया, जिनमें से एक साजिद खान (Sajid Khan) भी थे. शालीन ने कहा कि, साजिद को डाइट करना चाहिए, इसलिए उन्हें नहीं आना चाहिए. ये सुनकर वह थोड़े नाराज दिखाई दिए. हालांकि, एमसी स्टैन ने साजिद खान का नाम लिया और उन्होंने जैसे ही एंट्री मारी, शालीन भनोट ने रिएक्ट किया, “अब पक्का ये अपनी खुन्नस निकालेंगे.” हालांकि, साजिद से जब शालीन के ऊपर एक फिल्म का नाम लेने के लिए बोला गया तो उन्होंने ‘कैप्टन’ फिल्म का नाम लिया और कहा कि, आप नेक्स्ट कैप्टन हैं.

साजिद को शालीन ने किया था नॉमिनेट

इससे पहले भी शालीन भनोट, साजिद खान को किनारे कर चुके हैं. यूं तो शो में आने के बाद उन्होंने साजिद खान को अपना भाई बताया था, लेकिन शालीन ने साजिद को नॉमिनेट कर दिया था. इसकी वजह से साजिद और शालीन के बीच बहस भी हुई थी. 

यह भी पढ़ें

Mandana Karimi से लेकर शर्लिन चोपड़ा तक...बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट साजिद खान पर लगाया 'MeToo' का आरोप

Bigg Boss के घर में सलमान खान के डिनर ने मचाया PAK में बवाल, अदनान सिद्दीकी ने भी किया एक्टर पर कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget