एक्सप्लोरर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पूरे हुए 4500 एपिसोड्स, पूरी टीम ने इस तरह किया सेलिब्रेट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 4500 Episodes: तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. शो के 17 साल पूरे हो चुके हैं और अब शो के 4500 एपिसोड्स पूरे हो गए हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई सालों से चल रहा है. इस शो को कुछ समय पहले 17 साल पूरे हुए हैं. शो के 17 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया गया था. अब शो के 4500 एपिसोड्स पूरे होने पर सेलिब्रेशन हुआ है. प्रोड्यूसर असित मोदी ने टीम के साथ सेलिब्रेशन किया है. जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में शुरू हुआ था और अब 2025 तक ये शो चल रहा है और सबको बहुत पसंद भी आ रहा है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक कई कलाकार आए हैं और गए हैं लेकिन हर कोई लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. पुराने तारक मेहता से लेकर नए तारक मेहता और दयाबेन जैसे कई कलाकारों को आज भी लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

असित मोदी ने शेयर किया पोस्ट
असित मोदी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. जिसमें पूरी टीम के साथ 4500 एपिसोड्स का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. असित मोदी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक बीज से शुरू हुआ सपना आज हज़ारों मुस्कुराहटों का बागीचा बन चुका है. पहले दिन से जुड़े साथियों, हमारी मेहनती टीम और पर्दे के पीछे के सभी साथियों का दिल से आभार. और आप दर्शकों के बिना ये सफ़र अधूरा था, आपका प्यार ही हमारी ताक़त है. आगे भी हंसी, खुशी और सकारात्मकता का ये सफ़र यूं ही चलता रहेगा. हँसते रहिए, देखते रहिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asit Kumarr Modi (@officialasitkumarrmodi)

बता दें 4501 एपिसोड का टेलिकास्ट हो चुका है. सोशल मीडिया पर एपिसोड का वीडियो वायरल हो रहा है. नए एपिसोड में गोकुलधाम वासियों पर गंभीर आरोप लगे हैं.

नई दयाबेन की होगी एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लंबे समय से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी गायब हैं. कई बार असित मोदी ने दिशा को शो में वापस लाने की कोशिश की है. मगर अब वो नहीं आएंगी. असित मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा- 'हमारे शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए हैं. अब पानी सिर के ऊपर चला गया है और ये हाईटाइम है शो में नई दया को वापस लाने का.'

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 में फिर होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये दो हसीनाएं घर में लाएंगी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget