एक्सप्लोरर

TMKOC: खतरे में पड़ी नए ‘तारक मेहता’ की नौकरी, बॉस से पंगा लेना पड़ा भारी, अब क्या होगा अंजाम!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि नए तारक मेहता को बॉस की बुराई करना भारी पड़ गया, जिसकी वजह से उनकी नौकरी भी खतरे में पड़ गई.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नए तारक मेहता (सचिन श्रॉफ) अपनी नौकरी से बेहद परेशान हैं. उनका बॉस के साथ छत्तीस का आंकड़ा है. तारक मेहता ने गुस्से में आकर पीठ पीछे अपने बॉस को लेकर काफी कुछ कह दिया, जिसकी भनक उनके बॉस को लग गई और अब ‘तारक मेहता’ की खैर नहीं. तारक मेहता की हरकतों का पता जब उनके बॉस को लगा तो वह गुस्से से आग बबूला हो गए.

खतरे में पड़ी तारक मेहता की नौकरी

दूसरी ओर तारक मेहता को अपनी नौकरी की चिंता सताने लगी. वह भगवान से प्रार्थना करने लगे कि उनकी नौकरी बच जाए. तारक मेहता के बॉस उन्हें अपने कैबिन में बुलाते हैं और डरे सहमे तारक जब उनके कैबिन में जाते हैं तो उनके बॉस सारा राशन पानी लेकर चढ़ जाते हैं. वह उन्हें कहते हैं, “मेरी कंपनी में बैठकर मेरी बुराई करता है. कंपनी से आउट होने वाला काम कर रहा है तू. मेरे ऑफिस में बैठकर मुझे उल्लू बना रहा है तू.”

तारक मेहता को मिली बॉस से फटकार

तारक मेहता बॉस को मनाने के लिए बात पलटने की कोशिश करते हैं. हालांकि, उनका झूठ बॉस पकड़ लेते हैं. बाद में तारक मेहता कहते हैं कि वह अपने दोस्त के बारे में बात कर रहे थे. फिर उनके बॉस तारक मेहता के काम में कमियां निकालना शुरू कर देते हैं. वह कहते हैं कि उनका प्रेजेंटेशन खराब है, इसीलिए जिससे डील करनी है, उसका कॉल नहीं आ रहा है. तारक मेहता सफाई में कहते हैं कि उन्होंने अच्छा प्रेजेंटेशन बनाया था.

बता दें कि, शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) ने उनकी जगह ली है. शैलेश ने 14 सालों तक तारक मेहता का किरदार निभाया था. साल 2022 में उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था.

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही Ekta Kapoor के लिए मुसीबत बनी ‘लव सेक्स और धोखा’, लोगों ने कहा- ‘बॉयकॉट करेंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget