एक्सप्लोरर

TMKOC की 'मिसेज सोढ़ी' ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जेनिफर मिस्त्री बोलीं- 'अब कानून अपना काम करेगा'

Jennifer Mistry: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मिसेज रोशन सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी सहित तीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Jennifer Mistry Filed Case Against Asit Modi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मिसेज रोशन सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल उन्होंने तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी और जतिन बजाज पर वर्क प्लेस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. वहीं एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

जेनिफर ने असित मोदी सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर ने बताया कि वह अपने होमटाउन से मुंबई वापस आ गई हैं. जेनिफर ने ये भी बताया कि उन्हें हाल ही में पवई पुलिस द्वारा अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था. एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मुंबई वापस आ गई हूं और मुझे पवई पुलिस ने बुलाया था. मैं कल पवई पुलिस स्टेशन गई और अपना बयान दर्ज किया. मैं वहां दोपहर 12 बजे के आसपास पहुंची थी और वहां से 6 बजे के बाद निकली. मैंने अपना पूरा बयान उन्हें दे दिया है. मैं वहां 6 घंटे रही. अब कानून अपना काम करेगा."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे बताया गया है कि अगर कुछ भी करने की जरूरत है और मुझे फिर से जाने की जरूरत है तो वे मुझे बताएंगे. अभी के लिए मैंने अपना बयान दर्ज करा दिया है."

जेनिफर पर प्रोडक्शन हाउस ने भी लगाए थे आरोप
वहीं जेनिफर द्वारा असित मोदी, सोहिल और जतिन पर सेक्सुअल हरैस्मेंट का आरोप लगाने के बाद, प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस को अनुशासनहीन, अपमानजनक और सेट पर लोगों के साथ नियमित रूप से दुर्व्यवहार करने की बात कही थी. वहीं ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस प्रिया आहूजा राजदा, मोनिका भदौरिया और डायरेक्टर मालव राजदा ने प्रोडक्शन हाउस  द्वारा जेनिफर के खिलाफ किए गए दावों को खारिज कर दिया और इसके बजाय एक्ट्रेस को काम करने के लिए खुशमिजाज इंसान बताया.

मोनिका भदौरिया और प्रिया आहूजा राजदा ने भी लगाए थे आरोप
जेनिफर के सेट पर काम करने की स्थिति के बारे में  चौंकाने वाला खुलासा करने के बाद मोनिका भदौरिया और प्रिया आहूजा राजदा ने भी असित मोदी सहित प्रोडक्शन हाउस पर कई आरोप लगाए थे. एक इंटरव्यू में इन एक्ट्रेसेस ने सेट पर मानसिक उत्पीड़न के जेनिफर के आरोपों का सपोर्ट किया था हालांकि, उन्होंने यौन उत्पीड़न के एंगल पर कोई कमेंट नहीं किया था.

बता दें कि जेनिफर 15 साल तक शो का हिस्सा रहीं थीं.  लेकिन मेकर्स  के साथ अनबन के बाद जेनिफर ने 7 मार्च को शो छोड़ दिया और तब से वह सेट पर वापस नहीं आई हैं.

ये भी पढ़ें: आंधी-बारिश में फंसीं रुबीना दिलैक की छोटी बहन Jyotika Dilaik, बोलीं- वर्ना पूरी रात यहीं रुकना पड़ेगा...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget