एक्सप्लोरर

700 रुपये की नौकरी करता था 'तारक मेहता...' शो का ये स्टार, एक छोटे से ऑडिशन ने पलट दी किस्मत, पहचाना?

Tanmay Vekaria Struggle Story: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से टीवी की शान बना हुआ है. इसमें बाघा नाम कैरेक्टर हर किसी को पसंद है. सीरियल में जो उनका रोल है वो रियल लाइफ बिल्कुल हटकर है.

Tanmay Vekaria Struggle Story: साल 2008 में असित मोदी एक सीरियल लेकर आए जो कॉमेडी भी है और इसमें कई सोशल मैसेज भी दिए जाते हैं. इस शो का नाम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है जिसमें कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की किस्मत बन गई. घर घर लोग उन्हें जानने लगे और उन एक्टर्स में से एक तन्मय वेकरिया की भी कहानी है जिन्हें आमतौर पर लोग 'बाघा' के नाम से जानते हैं. इस शो में बाघा का किरदार काफी अलग है लेकिन रियल लाइफ में वो बिल्कुल भी बाघा जैसे नहीं हैं, ऐसा एक्टर ने ही बताया है.

तन्मय वेकरिया ने वैसे तो कई सारे टीवी शोज में काम किया है लेकिन जो लोकप्रियता उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिली वो दूसरे से न मिली. तन्मय बताते हैं कि जब भी उन्हें कोई देखता है तो उनके रियल नेम से ज्यादा बाघा के नाम से पुकारते हैं और ये उनके लिए गर्व की बात है. चलिए आपको तन्मय वेकरिया के संघर्ष की कुछ खास बात बताते हैं.

तन्मय वेकरिया की फैमिली

साल 1981 में गुजरात के सूरत में तन्मय वेकरिया का जन्म हुआ था. तन्मय एक गुजराती परिवार को बिलॉन्ग करते हैं और इनकी फैमिली एक मध्यम वर्गीय थी. तन्मय के अलावा उनका एक छोटा भाई है जो अब सीए के तौर पर काम कर रहा है. तन्यम ने ग्रेजुएशन करने के बाद थिएटर ज्वाइन किया क्योंकि उन्हें एक्टर ही बनना था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanmay Vekaria official (@tanmayvekariaofficial)

जोश टॉक में तन्मय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अपना फैमिली बैकग्राउंड बताया था. 30 साल की उम्र तक तन्मय की शादी हो चुकी थी और वो एक बेटी के पिता भी बन गए थे. तन्मय वेकरिया का संघर्ष काफी लंबा रहा लेकिन अंत में उन्हें सफलता मिली.

तन्मय वेकरिया के संघर्ष और सफलता के दिन
तन्मय वेकरिया ने बताया कि वो गुजरात के सूरत में एक थिएटर ज्वाइन कर चुके थे. वहां वो अच्छा काम कर रहे थे लेकिन थिएटर में इनकम नहीं हो पाती है. उनके पिता ने नौकरी के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने अपने मामा के यहां नौकरी कर ली जो सीए थे और मुंबई में रहते थे. तन्मय को मामा के यहां 700 रुपये की सैलरी मिलती थी और इससे उनका खर्चा नहीं चल पाता था फिर भी वो संघर्ष करते रहे.

नौकरी के साथ वो थिएटर भी करते थे. शुरुआती दिनों में तन्मय ने दिलीप जोशी के प्ले में दिशा वकानी के साथ काम किया. कई सालों की परेशानी के बाद उन्हें एक शो मिला जिसमें उन्होंने स्मृति ईरानी के छोटे भाई का रोल प्ले किया. इसके बाद उन्हें छोटे-मोटे काम मिलते थे जो टीवी शोज में कैमियो टाइप होता था. तन्मय वेकरिया ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 सालों तक धक्के खाए, परेशानी झेली और उस समय वो डिप्रेशन में भी गए.

साल 2010 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा मिला जिससे उनकी किस्मत पलटी. एक्टर ने बताया कि वो ऑडिशन उन्होंने बिना मन के दिया था लेकिन वही जादुई झड़ी जैसी साबित हुई और रातों रात वो स्टार बन गए.

तन्मय वेकरिया के टीवी शोज

तन्मय वेकरिया ने 'ढूंढते रह जाओगे', 'एफआईआर', 'भले पधार्या', 'समय चक्र' और 'घर घर की वात' जैसे टीवी शोज किए हैं. तन्मय ने ढेरों गुजराती टीवी सीरियल भी किए हैं. तन्मय वेकरिया को आज लोग बाघा के नाम से जानते हैं और यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है.

यह भी पढ़ें: Raj Kapoor और Nargis की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था धमाल, लेकिन इसके बाद ही टूट गई थी ये सुपरहिट जोड़ी, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget