एक्सप्लोरर

कर्ज में डूबे थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'सोढी'? आखिर किस वजह से छोड़ा था शो

TMKOC Sodhi: गुरचरण सिंह ने शो को दोबारा ज्वाइन करने के बाद अलविदा कहा था. उन्होंने शो छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया था.

TMKOC Sodhi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के अभिनेता गुरचरण सिंह के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उनकी खोजबीन में लगी हुई है. परेशान माता-पिता ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद उनकी आखिरी लोकेशन पालम मिली है. पुलिस मामले में सुराग तलाशने में जुटी हुई है. ऐसे में अब उनके फैंस यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने शो क्यों छोड़ा था और वह इन दिनों क्या कर रहे थे? 

सोढ़ी ने दोबारा छोड़ा था TMKOC
घर-घर में अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर सोढी ने कई साल तक इस शो का हिस्सा रहने के बाद तारक मेहता को अलविदा कह दिया था. 12 साल तक सिटकॉम से जुड़े रहने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था. लेकिन सोढी ने इस शो को कुछ समय के लिए छोड़ा था और दोबारा ज्वाइन करके साल 2020 में अलविदा कहा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

पब्लिक डिमांड के कारण की वापसी
खबरों की मानें तो गुरचरण सिंह साल 2008 से 2013 तक शो का हिस्सा थे. रिपोर्ट्स के अनुसार असित मोदी के साथ कुछ विवाद के कारण उन्होंने तारक मेहता छोड़ दिया. लेकिन वह अपने फैंस के बीच इतने पॉपुलर हो चुके थे कि लोग शो में दूसरे सोढी को देखना पसंद नहीं कर रहे थे. पब्लिक की भारी डिमांड के बाद साल 2014 में सोढी ने फिर से शो में एंट्री मारी.

आखिर क्यों छोड़ा शो
2014 में तारक मेहता में आने के बाद 2020 में कोविड लॉकडाउन के वक्त सोढ़ी ने फिर से शो छोड़ दिया. तारक मेहता छोड़ने का कारण भी उन्होंने बताया था. सोढी का कहना था कि उनके पिता की तबीयत सही नहीं थी और उनकी सर्जरी हुई थी. इसी वजह से मुझे उनके साथ रहना था, और भी कई पारिवारिक कारण थे, जिस वजह से अभिनेता ने शो छोड़ा. 

जब कर्ज तले डूबे थे सोढी
काफी साल पहले गुरचरण सिंह ने इस शो में आने से पहले अपने संघर्ष के बारे में बताया था। अमर उजाला के अनुसार, सोढी मुंबई आने से पहले कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे. उनपर खूब सारा कर्ज हो गया था. जब वह मुंबई आए उस वक्त उनके सिर पर बहुत कर्ज था. जब कहीं से आर्थिक मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो सोढी मुंबई आए. यहा आने के छह महीने बाद उनको तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल मिला.

इन दिनों क्या कर रहे थे गुरचरण सिंह
सोढी का कहना था कि शो छोड़ने के बाद करीब सवा साल उन्होंने सिर्फ खुद पर ध्यान दिया. मां-पापा के लिए काम किया. कुछ समय पहले उन्होंने एक ब्रांड के लिए फिल्म शूट की थी.

यह भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी 4 दिन से लापता, फोन स्विच ऑफ है और नहीं मिल रही कोई खबर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget