'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
Devoleena Bhattacharjee Birthday: एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी का रोल प्ले कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. वो अब काफी टाइम से छोटो पर्दे से दूर हैं.

टीवी का पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' साल 2010 में आया था. शो को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और शो के हर एक किरादार को लोगों ने काफी पसंद किया था. शो में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू का रोल प्ले कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि अब एक्ट्रेस काफी टाइम में एक्टिंग से दूर हैं. 22 अगस्त को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो अब क्या कर रही हैं.
देवोलीना भट्टाचार्जी का करियर
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' (सीजन 2) से एक कंटेस्टेंट के रूप में की थी. उन्होंने साल 2011 में शो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने बानी का किरदार निभाया था.
फिर साल 2012 में उन्होंने जिया मनिक के जाने के बाद 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू की भूमिका निभाई. ये शो उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. लोग आज भी एक्ट्रेस को गोपी के रूप में ही याद करते हैं. उन्होंने 'साथ निभाना साथिया 2', 'दिल दीया गल्लां' और 'लाल इश्क' जैसे कई टीवी शो में भी काम किया है.

ये भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
टीवी शोज के अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14' और 'बिग बॉस 15' में का भी हिस्सा रहीं.
अब क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
हालांकि एक्ट्रेस अब काफी टाइम से छोटे पर्दे से दूर हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी. दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था. कपल एक बच्चे के पैरेंट हैं. एक्ट्रेस ने साल 2024 में अपने बेटे का वेलकम किया.

बेटे जॉय को जन्म देने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी पूरी तरह से अपने बच्चे की देखरेख और परवरिश पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा है जिसके गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हैं. वो यूट्यूब पर व्लॉग्स भी शेयर करती रहती हैं.
ये भी पढ़ेंः यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों























