एक्सप्लोरर

कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट

हाल ही में मुंबई में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट हो गया था. अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि कार हादसे के बाद उनकी सेहत कैसी है?

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए थे. उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था इसके बाद फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता सताने लगी थी. अब अर्जुन ने अपने फैंस की इस चिंता को दूर करते हुए बताया है कि आखिर कार एक्सीडेंट के बाद उनकी तबीयत कैसी है? अभिनेता ने एक वीडियो शेयर करके अपना हेल्थ अपडेट देने के साथ ही फैंस से परेशान न होने की अपील भी की है.

अर्जुन बिजलानी ने दिया हेल्थ अपडेट

अर्जुन बिजलानी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसमें अभिनेता कह रहे हैं कि वो बिलकुल ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है. अर्जुन ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा, 'नमस्ते दोस्तों. मैं बिल्कुल पूरी तरह से ठीक हूं. मैं परिवार और सभी दोस्तों का धन्यवाद करता हूं, जो मुझे लगातार फ़ोन करके मेरी सेहत का हाल चाल लें रहे हैं. ये एक छोटा सा एक्सीडेंट था. कार को रिपेयर करवाना पड़ेगा. हालांकि चिंता की बता नहीं है, मेरे पास इसका इंश्योरेंस है.'

ये भी पढ़ें: 'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

कब और कहां हुआ था अर्जुन संग हादसा?

20 अगस्त को मुंबई में अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट हो गया था. अभिनेता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'चुंबक' का प्रमोशन करके वापस आ रहे थे तब उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था. हालांकि कार में मौजूद अर्जुन और अन्य लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. अर्जुन बिल्कुल ठीक हैं. लेकिन, अर्जुन ने कहा है कि उनकी कार को नुकसान पहुंचा है, जिसे वो इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए ठीक कराएंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

कब रिलीज होगी 'चुंबक'?

अर्जुन बिजलानी की वेब सीरीज चुंबक नेटफ्लिक्स पर रक्षा बंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है. इसके जरिए एक्टर नेटफ्लिक्स पर अपना डेब्यू करेंगे. इस सीरीज का हिस्सा अर्जुन के अलावा हेली शाह, मानसी पारेख, नीना गुप्ता और देवेन भोजानी जैसे कलाकार भी हैं. ये एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है.

अर्जुन बिजलानी के बारे में

43 साल के अर्जुन ने 'नागिन', 'मोहे रंग दे', 'मिले जब हम तुम', 'यह है आशिक़ी', 'परदेस में मिला कोई अपना' सहित कई शोज में काम किया है. वो 'लाफ्टर शेफ्स– अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा 2025 में उन्होंने 'राइज एंड फॉल' का खिताब भी जीता था. 

ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
Advertisement

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget