एक्सप्लोरर

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार दिन से लापता तारक मेहता के 'सोढी', पुलिस ने किडनैपिंग का केस किया दर्ज

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के पॉपुर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का रोल कर चुके गुरुचरन सिंह कई दिनों से लापता हैं. एक्टर के पिता दिल्ली पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई है.

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' का किरदार निभा चुके गुरुचरन सिंह कई दिनों से लापता हैं. 26 अप्रैल की दोपहर उनके लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली. एक्टर के पिता ने भी शिकायत दर्ज की है लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और पुलिस को ये मामला किडनैपिंग का लग रहा है.

गुरुचरन सिंह जिस तरह शो में हंसते-हंसाते रहते थे वैसे ही असल जिंदगी में भी खुशमिजाज व्यक्ति रहे हैं. अचानक उनका गायब होना हर किसी को परेशान कर रहा है. खासकर उनके पिता और बाकी घरवाले सदमे में है. चलिए बताते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है?

एक्टर गुरुचरन सिंह कैसे हुए लापता?

ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरन सिंह के पिता ने गुरुचरन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि गुरुचरन दिल्ली अपने घर आए थे और वापस मुंबई वाले घर जा रहे थे. 22 अप्रैल तक तो उनसे बात हुई लेकिन उसके बाद उनसे कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया. ना वो मुंबई पहुंचे हैं और ना दिल्ली वापस आए हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरन सिंह के करीबी दोस्तों ने बताया कि 22 अप्रैल को मुंबई जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें सीसीटीवी फुटेज में कैद किया गया है. पुलिस पता लगा रही है कि उस फुटेज के अलावा कोई और फुटेज तो नहीं है, उन्होंने आखिरी बार किसे फोन किया था, उनके फोन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है. अभी तक की चीजों में ये बात सामने आई है कि गुरुचरन सिंह किडनैप हो सकते हैं. 

गुरुचरन सिंह का हुआ है किडनैप?

दिल्ली पुलिस ने एक्टर गुरुचरन सिंह को लेकर किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसा किया है. इतना ही नहीं पुलिस को गुरुचरन सिंह के फोन के कुछ ट्रांजेक्शन भी अजीब लगे. पुलिस ने IPC की धारा 365 के अंतर्गत एफआईआर भी दर्ज कर ली है. गौरतलब है कि 50 वर्षीय एक्टर गुरुचरन सिंह लगभग 5 दिनों से लापता हैं और इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

कैसा था गुरुचरन सिंह के लापता होने से पहले का हाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरन सिंह के परिवार वालों से पूछताछ की गई है जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से गुरुचरन अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. हालांकि, उनकी मेंटल हेल्थ ठीक थी और परिवार वालों को उम्मीद है कि उनके गुरुचरन सिंह सही सलामत वापस आ जाएंगे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 'तारक मेहता...' की टीम से भी बातचीत की है. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार गुरुचरन सिंह को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 8 रेस्टोरेंट की मालिकन है पत्नी, करोड़ों में होती है कमाई, फिर भी काम ढूंढ रहा ये एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget