एक्सप्लोरर

Anupamaa: अचानक सेट छोड़कर चले गए थे Sudhanshu Pandey? अब ये एक्टर निभाएगा शो में वनराज शाह का किरदार

Sudhanshu Pandey Left Anupamaa: सुधांशु पांडे ने सीरियल 'अनुपमा' को अचानक छोड़ दिया है. शो में उन्होंने वनराज शाह का किरदार निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अचानक सेट छोड़कर चले गए थे.

Anupamaa Show: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों चर्चा में है. सुधांशु पांडे को टीवी सीरियल में वनराज शाह के किरदार में पसंद किया गया था लेकिन अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं.

सुधांशु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसके बारे में शेयर किया था. उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वह रक्षाबंधन एपिसोड के बाद से शूटिंग नहीं कर रहे हैं और इसलिए वह अपने फैंस को ये बताना चाहते हैं कि वह अब वनराज शाह के किरदार में नजर नहीं आएंगे. 

अचानक सेट छोड़कर चले गए थे सुधांशु पांडे?

सुधांशु पांडे ने अचानक इस फैसले को लेने के लिए अपने फैंस से माफी मांगी और चार साल तक वनराज के रूप में प्यार करने के लिए सभी को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने आगे कहा कि वह इसलिए जा रहे हैं क्योंकि वह और अधिक चीजें एक्सप्लोर करना चाहते हैं और दूसरे किरदारों के साथ फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया. लोगों अभी भी उम्मीद कर रहे है कि ये एक मजाक है और उन्होंने सुधांशु पांडे से अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा है. उनके शो छोड़ने के फैसले से उनके को-स्टार भी नाराज हैं.

उनके जाने के बाद उनके बाहर निकलने को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा था. फैंस ने देखा कि उन्होंने राजन शाही को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. 

वनराज शाह का किरदार निभाएंगे पंकित ठक्कर?

इससे लोगों को लगा कि कुछ ठीक नहीं है. टाइम्स नाउ की कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूपाली गांगुली के साथ झगड़े के कारण उन्होंने शो छोड़ा. इंडिया फोरम ने ये भी कहा कि उनके रवैये और पॉलिटिक्स के कारण उन्हें छोड़ने के लिए कहा गया था.

अब टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुधांशु अचानक सेट छोड़कर चले गए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

सूत्र ने बताया कि वह रक्षाबंधन के दौरान सेट पर थे और चले गए. जब तक उन्हें इसके बारे में बताया नहीं गया तब तक किसी को नहीं पता था कि उन्होंने अनुपमा को छोड़ दिया है.

सूत्र ने कहा कि किसी को नहीं पता कि सुधांशु पांडे क्यों गए या उन्हें कोई समस्या थी या नहीं. अब कहा जा रहा है कि सुधांशु के बाहर निकलने के बाद निर्माता एक नया वनराज लाने का प्लान बना रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankit Thakker (@pankitthakker)

वहीं 'दिल मिल गए' फेम एक्टर पंकित ठक्कर ने भी लुक टेस्ट दिया है. उनका लुक टेस्ट 29 अगस्त को हुआ और अच्छा रहा. कथित तौर पर निर्माता उन्हें शो में वनराज के रूप में ला रहे हैं और उन्हें लगता है कि वह इस किरदार में एकदम फिट हो सकते हैं. हालांकि अभी इस बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. 

यह भी पढ़ें:  कभी टीवी में सेकेंड लीड निभाती थीं ये एक्ट्रेस, फिर बॉलीवुड में रखा कदम और चंद फिल्मों से बन गईं सुपरस्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget