एक्सप्लोरर

कोरोना को मात दे घर पहुंची श्रेनु पारिख बोलीं- लोग बदनामी के डर से नहीं करवा रहे टेस्ट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रेनु पारिख को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि अस्पताल में अपने से ज्यादा जरूरतमंद लोगो को बेड आसानी से मिले इसलिए उन्होंने डिस्चार्ज होने का फैसला लिया. वह घर में ही सेल्फ आइसोलेशन पर रहेंगी.

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'इश्कबाज' एक्ट्रेस श्रेनु पारिख कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने फैंस और शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. श्रेनु पारिख अब घर पर हैं और वह ठीक होने की कगार पर है.

हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी तक नेगेटिव नहीं आई है और वह पूरी तरह से ठीक होने तक घर में ही क्वारंटाइन रहेंगी. उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अस्पताल में अनुभव और इसे लेकर लोगों के व्यवहार पर बात की.

श्रेनु पारिख सात दिन तक अस्पताल में भर्ती थीं. सबसे पहले, उन्होंने कहा कि वह पांच महीने से घर पर ही हैं और पूरी तरह से सावधानियां बरत रही थीं, लेकिन फिर वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं. उन्होंने कहा,"मैं ठीक हो रही हूं. ईश्वर बड़ा दयालु है. मैं एक हफ्ते तक अस्पताल में थी और अब घर पर हूं सात दिन सेल्फ आइसोलेशन पर हूं क्योंकि बहुत ही गंभीर मरीजों को अस्तपताल में बेड की जरूरत हैं और इसलिए मैंने डिस्चार्ज होने का फैसला किया. एक हफ्ते बाद में डॉक्टर से दोबार सलाह लूंगा."

डॉक्टर्स और स्टार ऐसे कर रहे हैं काम

श्रेनु पारिख ने अस्पताल में अपने अनुभव को शेयर किया और कहा,"अस्पताल में ऐसे बहुत मरीज है जिन्हें मेरे से ज्यादा ट्रीटमेंट की जरूरत है. जब मैं अस्पताल में थी तब मेरा गंभीर उपचार हो गया था और अब मैं घर पर रहकर अपना ध्यान रखूंगी. मैंने मेरे से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों के लिए बेड खाली किया. बेड्स की कमी होने की वजह से पहले दिन में जनरल वार्ड में भर्ती थी. वे (डॉक्टर्स) भगवान से कम नहीं है. मेरा टेस्ट होने से लेकर भर्ती होने तक और डिस्चार्ज होने तक मैं कितनी बार उनसे मिली. मेडिकल स्टाफ काफी अच्छे से सबका ध्यान रख रहा था. यहां तक कि जो लोग नहा नहीं सकते थे उन्हें नहलाते भी हैं."

यहां देखिए श्रेनु पारिख का इंस्टाग्राम पोस्ट-

लोगों के रूढ़िवादी सोच(स्टिग्मा)

श्रेनु ने लोगों के बीच चल रहे स्टिग्मा के बारे में भी कहा. उन्होंने कहा,"मैने देखा कि कई लोग अपनी कोरोना वायरस संक्रमण को छिपा रहे थे क्योंकि उनके पड़ोसी या रिश्तेदार बुरा कहेंगे. मुझे लगता है कि लोग वायरस के स्टिग्मा से डरे हुए हैं. इसके लिए मैं उन पर आरोप नहीं लगाती, लेकिन इसकी वजह से किसी भी जान भी जा सकती है."

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में MLA ने की CBI जांच की मांग, गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget