एक्सप्लोरर

सुरभि चंदना और धीरज धूपर के शो 'Sherdil Shergill' का फर्स्ट लुक जारी, झगड़े के बीच प्यार की कहानी

Sherdil Shergill First Look: शो में एक मजबूत लड़की मनमीत शेर‍गिल की कहानी दिखाई जाएगी जोकि पुरुष-प्रधान क्षेत्र में लीक से हटकर फैसले लेती हैं.

Sherdil Shergill First Look Out: टीवी अभिनेता धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के शो ‘शेरदिल शेरगिल’ (Sherdil Shergill), का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. यह शो जल्द ही कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा. शो में नये जमाने की एक असाधारण लेकिन मजबूत लड़की मनमीत शेर‍गिल की कहानी दिखाई जाएगी. इस रोल को अभिनेत्री सुरभि निभा रही हैं. शो के फर्स्ट लुक में दोनों स्टार्स के बीच वॉर जैसे हालात लग रहे हैं. 

शेरदिल-शेरगिल के पहले लुक में सुरभि और धीरज आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों ने ब्लैट आउटफिट पहना है. दोनों की केमेस्ट्री भी जबरदस्त लग रही है. शो में दोनों की लव स्टोरी एंगल तो है साथ ही ढेर सारी कॉमेडी भी होने वाली है. शो की बात करें तो इसमें एक युवा महत्‍वाकांक्षी लड़की की कहानी है. वह आर्किटेक्‍चर के पुरुष-प्रधान क्षेत्र में खुद की काबिलियत के दम पर अपना नाम कमाना चाहती है. तभी मनमीत, एक बेपरवाह लड़के राजकुमार यादव से मिलती है. फिर यहीं से होती है एक खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरूआत. छोटे पर्दे के हैंडसम हंक अभिनेता धीरज धूपर शो में राजकुमार की भूमिका में नजर आएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

धीरज धूपर ने कुछ महीने पहले 'कुंडली भाग्य' शो को अलविदा कह दिया था. वह 5 साल से ज्यादा समय तक इस शो का हिस्सा रहे, नागिन 5 शो में लीड रोल निभा रहीं सुरभि चंदना भी एक साल बाद धीरज धूपर के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं. 

दोनों कलाकार अपने आगामी शो के पहले सीक्वेंस की शूटिंग के लिए शिमला गए थे. जल्द ही शो टेलिकास्ट होने की तारीख रिलीज की जाएगी. इस बीच, सुरभि और धीरज अपने फैंस के बीच शो के सेट से अनसीन वीडियो और तस्वीरें साझा करके जुड़े रहते हैं. 

मनमीत शेरगिल का किरदार अदा करने के बारे में सुरभि चंदना ने कहा, “मैंने अपने कॅरियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं और मैं ऐसे शो के साथ वापसी करने के लिए बहुत उत्‍साहित हूं जोकि दर्शकों के लिए एकदम सही विषय लेकर आ रहा है. साथ ही यह काफी मनोरंजक शो होगा. ‘शेरदिल शेरगिल’ की कहानी बेहद अनूठी और दिलचस्‍प है.”

इस शो में राजकुमार यादव की भूमिका निभाने के बारे में धीरज धूपर ने भी खुद को शो से जुड़ने के लिए इसकी कहानी को वजह बताया. वह इससे पहले कुंडली भाग्य में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget