एक्सप्लोरर

जेल से रिहा होने के 2 महीने बाद Sheezan Khan करेंगे TV में कमबैक, इस शो में अपने स्टंट से मचाएंगे तहलका!

Sheezan Khan Comeback On TV: टीवी एक्टर शीजान खान जल्द ही छोटे पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. अली बाबा के बाद अब वह छोटे पर्दे पर स्टंट करके सभी को अपना दीवाना बनाएंगे.

Sheezan Khan In Khatron Ke Khiladi 13: एक्टर शीजान खान जेल से रिहा होने के बाद अब जल्द ही छोटे पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. आखिरी बार शीजान को ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ (Ali Baba: Dastan E Kabul) में देखा गया था. करीब ढाई महीने तक वह जेल में बंद रहे थे. मार्च में ही वह जेल से बाहर आए और अब चर्चा है कि शीजान खान (Sheezan Khan) ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आएंगे.

खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखेंगे शीजान!

जी हां, खबरें जोरों पर हैं कि शीजान खान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में एक्शन दिखाएंगे. उनके खिलाफ केस चल रहा है, जिसकी वजह से भारत से बाहर उनकी ट्रेवलिंग पर रोक लगाई गई है. शो के लिए उन्होंने कोर्ट में भारत से बाहर जाने की इजाजत मांगने के लिए याचिका दायर की है.

ट्रेवलिंग से जुड़ी याचिका पर होगी सुनवाई

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने कहा है, “हां, शीजान खान से बातचीत हो रही है और हमें पूरी उम्मीद है कि वह इस सीजन का पार्ट होंगे. उन्होंने अपने ट्रेवल और अन्य डॉक्युमेंट्स से जुड़ी याचिका हाई कोर्ट में दर्ज की है.” रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर आज यानी 29 अप्रैल 2023 को सुनवाई होगी. हालांकि, अभी तक न शीजान और ना ही उनके वकील शैलेंद्र मिश्रा ने इस मामले पर कोई रिएक्शन दिया है.

खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स

बता दें कि मई के आखिरी या जून के पहले हफ्ते में सभी कंटेस्टेंट KKK 13 की शूटिंग के लिए अर्जेंटीना रवाना होंगे. शो में नायरा बनर्जी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, शरद मल्होत्रा, मुनव्वर फारूकी, प्रिंस नरूला और अंजलि अरोड़ा जैसे सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है.

शीजान खान पर लगे थे ये आरोप

शीजान खान पर तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था. ‘अली बाबा’ के लीड स्टार्स शीजान और तुनिषा रिलेशनशिप में थे. तुनिषा की मां का आरोप था कि शीजान उन्हें धोखा दे रहा था. जब ये बात तुनिषा को पता चली तो शीजान ने उससे ब्रेकअप कर लिया था. इसकी वजह से तुनिषा काफी परेशान थी और अली बाबा के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी. शीजान को करीब ढाई महीने तक जेल में रहना पड़ा था. मार्च के पहले हफ्ते में वह जेल से रिहा हुए थे.

यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler Alert: पाखी ने चौपट किया वनराज-बरखा-माया का अच्छा भला प्लान, अब अनुपमा के पास लौटेगा अनुज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget