एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: पाखी ने चौपट किया वनराज-बरखा-माया का अच्छा भला प्लान, अब अनुपमा के पास लौटेगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert: पॉपुलर डेली सोप 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. अनुज और अनुपमा के अलग होने के बाद अब फैंस उनके मिलन का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस शो ‘अनुपमा’ में अब तक अनुज कपाड़िया और अनुपमा की जुदाई का ट्रैक दिखाया जा रहा था, जो ऑडियंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था. ऑडियंस अनुपमा और अनुज को दोबारा एक होता हुआ देखना चाहते थे, खैर अब फैंस की ये इच्छा जल्द ही पूरी होने जा रही है. अनुपमा की बेटी पाखी की मेहनत रंग लाई और अनुज अब अपनी अनुपमा के पास लौटने के लिए तैयार है.

पाखी ने बंद किया माया का मुंह

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अनुज को समझाती है और उसे एहसास दिलाती है कि वह आज भी अनुपमा से बहुत प्यार करता है और वह उसके बिना नहीं रह सकता है. अनुज टूट जाता है. वह अनुपमा की यादों में खो जाता है. पाखी उसे अनुपमा की याद दिलाती है और उसे उसके प्यार का एहसास दिलाती है. ये देखकर वहां खड़ी माया परेशान होती है. वह पाखी से अनुज को फोर्स न करने के लिए कहती है, लेकिन पाखी उसका मुंह बंद कर देती है. पाखी का ये अवतार देख उसे अनुपमा याद आ जाती है.

अनुज को एहसास हुआ अनुपमा के लिए अपना प्यार

पाखी जब कहती है कि क्या वह अनुपमा के बिना जी सकता है? इस पर अनुज रोते हुए कहता है कि वह अनुपमा के बिना जीने की दूर, उसके बिना मर भी नहीं सकता है. ये सुनकर पाखी राहत की सांस लेती है. दूसरी ओर अनुपमा भी इस परेशानी में होती है कि पता नहीं पाखी अनुज से क्या बात कर रही होगी. मुंबई में उन दोनों किस बात पर चर्चा कर रहे होंगे.

अनुपमा को खरी-खोटी सुनाती है डिंपी

इतने में डिंपी आ जाती है और वह अनुपमा को खरी-खोटी सुनाती है. वह कहती है कि सभी अनुज को विलेन समझ रहे हैं और उन्हें विक्टिम, लेकिन गलती उनकी भी उतनी ही है. यहां तक कि अनुज से ज्यादा गलती अनुपमा की है. अनुज ने उनसे 26 साल प्यार किया और वह उनकी न होकर भी उनकी थीं, लेकिन वह अनुज की होकर भी उनकी नहीं हुईं. वह समर से अपनी शादी टूटने की वजह अनुपमा को ठहराती है.

अनुपमा-अनुज जोड़ेंगे डिंपी-समर का रिश्ता

डिंपी का अनुपमा के प्रति ये बर्ताव देख समर गुस्से से आगबबूला हो जाता है और वह डिंपी को खरी-खोटी सुनाता है. वह कहता है कि अब वह उससे शादी नहीं करेगा. डिंपी भी जिद्द पर अड़ी रहती है कि जब तक अनुज उनकी शादी में नहीं आएंगे, वह भी शादी नहीं करेगी. समर भी इसी जिद्द पर अड़ा है कि उसकी शादी में अनुज नहीं आएगा. लड़ाई के बाद डिंपी वहां से चली जाती है और अनुज को फोन मिलाती है. अनुज उसे आश्वासन देता है कि उसकी समर से शादी होगी. वह बस शाह हाउस जाए. अनुपमा भी समर को समझाती है और वह उसके साथ शाह हाउस जाती है.

अनुपमा के पास लौटेगा अनुज

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज वनराज के फोन पर कॉल करता है और कहता है कि अनुज और अनुपमा के बीच जो कुछ भी हुआ उसकी वजह वह से समर और डिंपी की शादी नहीं तोड़े. अनुज वनराज से ये भी कहता है, “तुम मेरी अनु के दोस्त बने हो ना, तो उस तक मेरा एक मैसेज पहुंचा देना कि उसका अनुज वापस आएगा, बहुत जल्द वापस आएगा और उसके और अपने बीच सबकुछ ठीक कर देगा. वह भी यह भी कहता है कि वह अनुपमा से बहुत प्यार करता है.

यह भी पढ़ें- Dipika Chikhlia Birthday: 'आतंकी की पत्नी' भी बन चुकी हैं रामायण की 'सीता', फिर ऐसा हो गया था दीपिका चिखलिया का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget