एक्सप्लोरर

‘लोग कातिल की बहन बुलाते हैं’, तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले के आरोपी शीजान खान की सिस्टर Shafaq Naaz का छलका दर्द

Shafaq Naaz: तुनीषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान खान की बहन शफाक नाज ने एक इंटरव्यू में अपने मुश्किल दौर के बारे में बात की. शफाक ने बताया कि उन्हें और उनकी फैमिली को काफी नफरत झेलनी पड़ रही है.

Shafaq Naaz On Her Tough Phase: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान आरोपी हैं. शीजान को हाल ही में बेल मिली थी और वे फिलहाल केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं. इन सबके बीच शीजान की बहन और एक्ट्रेस शफाक नाज़ ने एक इंटरव्यू में फैमिली की मुश्किलों के बारे में बात की और बताया कि कैसे लोग सोचते हैं कि सब कुछ खत्म हो गया है और आगे बढ़ने का समय आ गया है.

शफाक नाज का छलका दर्द
एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में शफाक नाज ने अपने भाई शीजान खान के तुनीषाआत्महत्या मामले में गिरफ्तार होने के बाद फैमिली के सामने आई परेशानियों के बारे में बात की. शफाक नाज ने कहा, “ जो कुछ हुआ है उस पर प्रोसेस करने के लिए मैं अभी भी स्ट्रगल कर रही हूं. मैं अभी भी अपने इमोशंस को समझने की कोशिश कर रही हूं. कभी-कभी यह सब बहुत जबरदस्त होता है. वह कहती हैं, ''किसी को इस बात का अंदाजा नहीं है कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं.''

सोशल मीडिया पर कातिल की बहन कहते हैं लोग
शफाक ने आगे कहा, ''लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के लिए एक इमेज बना दी है. जब भी मैं सोशल मीडिया पर जाती हूं, मुझे हमारे खिलाफ ऐसे कठोर कमेंट देखने को मिलते हैं वे 'ये तो कातिल की बहन है' जैसी बातें लिखने से पहले नहीं सोचते. मैं यह नहीं कह सकती कि फर्क नहीं पड़ता. यकीनन ये मुझे प्रभावित करता है, यह मुझे तोड़ देता है.”

शफाक को 15 दिन में 10 किलो वजन कम करने के लिए कहा गया
हालांकि, सोशल मीडिया पर ही शफाक और उनकी फैमिली को नफरत नहीं झेलनी पड़ रही है बल्कि उनकी अपनी फ्रेटरनिटी का व्यवहार भी उनके दुखों को बढ़ा रहा है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इस कठिन दौर में उनके वजन की वजह से दो प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गए. शफाक कहती हैं, “हम एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं जो फिजिकल परफेक्शन चाहता है. मैं उससे स्ट्रगल कर रही हूं. मुझे खुद पर काम करने और वापस शेप में आने के लिए 15 दिन का समय दिया गया. वह कैसे प्रैक्टिकल या रियलिस्टिक है?

 मैं स्लिप्ड डिस्क से भी जूझ रही हूं  जिस वजह से एक्सरसाइज करते समय एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. लेकिन, मैंने फिर भी कोशिश की और खुद पर फिजिकली और मेंटली बहुत दबाव डाला लेकिन 15 दिनों में 10 किलो वजन कम करना मानवीय रूप से पॉसिबल नहीं है.'' अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि अनरियलिस्टिक जरूरतों को पूरा करने के इस पूरे स्ट्रगल ने उनके सेल्फ कॉन्फिडेंट को भी प्रभावित किया और उनका खुद से ही भरोसा डगमगा गया.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

टेंशन में हैं शफाक
शफाक ने आगे कहा, “ “मुझे लगने लगा कि मैं लाइफ में अच्छी चीज़ों के लायक नहीं हूं. मैं बहुत ज्यादा टेंशन से जूझ रही हूं. हर दिन से निपटना कठिन होता जाता है. ऐसे भी दिन होते हैं जब मुझमें अपने बिस्तर से उठने की ताकत भी नहीं होती है.''

इंडस्ट्री ने सब जानते हुए भी नहीं किया सपोर्ट
शफाक शोबिज़ की "बेहद कठोर" रियलिटी पर भी बात करती हैं और आगे कहती है, "हमारे साथ जो कुछ भी हुआ, और हम जिस दौर से गुजर रहे थे  उसके बारे में हर कोई जानता था. मुझे उनसे (इंडस्ट्री से) बस सपोर्ट दिखाने और मुझ पर विश्वास रखने की उम्मीद थी. लेकिन मुझे उसमें से कुछ भी नहीं मिला. सोशल मीडिया ने दबाव बनाया लेकिन यह इंडस्ट्री और आसपास के लोग भी थे जिन्होंने मुझे वह महसूस कराया जो मैं आज महसूस कर रही हूं. मैं खुद को चाकू से नहीं काट सकती. मुझे समय की जरूरत है. जब मैं आईने में देखती हूं तो मुझे भी यह पसंद नहीं है, लेकिन मुझे इसे ठीक करने के लिए समय चाहिए.

बेचारी कहलाना नहीं चाहती हैं शफाक नाज
शफाक कहती हैं, “मैं बेचारी कहलाना नहीं चाहती. मैं एक दिन वर्कआउट कर रही थी तभी मेरे मन में ख्याल आया कि मुझे अपने इंटरनल स्ट्रगल के बारे में लिखना चाहिए और मैंने यह नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे.मैं चाहता था कि हर कोई यह जाने कि एक्टर्स  का जीवन पूरी तरह से चमक-दमक वाला नहीं होता. इस समय, मेरे चारों ओर केवल नेगेटिविटी है." वह आगे कहती है, "और जब आप जानते हैं कि एक ही नाव में और भी लोग यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपको उम्मीद देता है कि आप इसमें अकेले नहीं हैं, और यह भी बीत जाएगा. ”

यह भी पढ़ें:-Bollywood Kissa: फिल्म का हर सीन शूट करने से पहले वोडका पीते हैं मनोज बाजपेयी? जानिए एक्टर का चौंका देने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget