एक्सप्लोरर

तुनिषा शर्मा की मौत के महीनों बाद अली बाबा के गेटअप में नजर आए Sheezan Khan, सीरियल छोड़ने पर कह दी ये बात

Sheezan Khan: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के दौरान शीजान खान ने हाल ही में अली बाबा दास्तान-ए-काबुल छोड़ने को लेकर खुलकर बात की.

Sheezan Khan: शीजान खान को तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में कोर्ट से देश से बाहर जाने की परमिशन मिली है. कोर्ट ने उनके करियर को देखते हुए उन्हें ये अनुमति दी है. हालांकि इसके बाद भी शीजान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें शीजान अली बाबा की कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. उन्हें फिर शो की कॉस्ट्यूम में देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

अफ्रीका में कर रहे शूटिंग
शीजान खान कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद इन दिनों अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान वो अनसीन पिक्चर्स शेयर कर अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर की है जिसमें वो सीरियल अली बाबा की कॉस्ट्यूम पहने नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'डर कहीं नहीं है, सिवाय दिमाग के.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

वीडियो शेयर कर बताई अलीबाबा छोड़ने की वजह
इसके अलावा शीजान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबूल' सीरियल उनके दिल के बहुत करीब है. उनके साथ हुई नाइंसाफी के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 में आने का फैसला लिया है. इस वीडियो में शीजान ने कहा, 'अभी भी जब मैं कहीं जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने अली बाबा शो को क्यों छोड़ा . इसपर मैं जवाब देते हुए कहता हूं कि मैंने नहीं छोड़ा,  बस एक बंधन से टूटके दूसरे बंधन में आ गए, और क्या. मुझे लगता है कि यही एक कलाकार की खूबी होती है जो अपने आप को एक जगह रोकता नहीं है. आगे बढ़ता रहता है और बढ़ना भी चाहिए, उसी को कला कहते हैं.'

तुनिषा शर्मा ने सेट पर कर लिया था सुसाइड
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस महज 20 साल की थीं. उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और सीरियल में उनके को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने शीजान को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था.जिसके 3 महीने तक जेल में बिताने के बाद शीजान खान को कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है.

यह भी पढ़ें: 'बोरिया बिस्तर समेट लिया..', एयरपोर्ट पर हाथ में तकिया लेकर पहुंची Janhvi Kapoor को मिल रहे ऐसे ताने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget