एक्सप्लोरर

घमंड ने बर्बाद किया शाहिद कपूर के को-एक्टर का करियर, डायरेक्टर बुलाते थे पागल, अब एक्टर ने बयां किया दर्द

Vishal Malhotra On His Struggle: हाल ही में, टीवी एक्टर विशाल मल्होत्रा ने बताया कि, कैसे एक्टिंग करियर बर्बाद होने के बाद दो सालों तक वह बेरोजगार रहे. फिर एक बिजनेस खोलकर करोड़ों के मालिक बने.

TV Actor Vishal Malhotra On His Struggle: विशाल मल्होत्रा टीवी और बॉलीवुड का एक चर्चित नाम हैं. उन्होंने कई टीवी शोज को होस्ट किए, पॉपुलर फिल्मों के जरिए नाम कमाया और छोटे पर्दे पर भी पैर जमाए. 12 सालों तक उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि डायरेक्टर्स उनका कॉल नहीं उठाते थे. वह अर्श से फर्श तक पहुंच गए थे. हाल ही में, एक्टर ने अपनी संघर्ष की कहानी बयां की है.

हाल ही में, विशाल मल्होत्रा ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि, ‘इश्क विश्क’ में मैंबो बनकर वह इतने पॉपुलर हो गए कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई. 12 सालों तक उन्होंने इसी तरह के रोल्स को किया, लेकिन फिर वह इससे बोर हो गए. वह एक अलग रोल प्ले करना चाहते थे. वह फिर से 12 साल वाले रोल्स देख-देखकर पक गए थे.

कुछ हटकर करना चाहते थे विशाल
‘जोश टॉक’ में अपने बारे में बताते हुए विशाल ने कहा कि, एक बार एक बहुत बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने उन्हें एक बहुत बड़ी फिल्म ऑफर की. मूवी की कहानी भी बहुत अच्छी थी, जिसमें वह लीड रोल प्ले करने वाले थे. हालांकि, फिल्म की कहानी में जो उनका कैरेक्टर था, वह ‘मैंबो’ वाले रोल की तरह था. एक्टर ने बताया कि, उन्हें फिल्म की कहानी तो पसंद आई, लेकिन वह दूसरा रोल प्ले करना चाहते हैं जो इससे बिल्कुल हटकर हो. विशाल ने ये भी कहा कि, जो कैरेक्टर उन्हें पसंद आया था, उसमें उनके सिर्फ 6 सींस थे.

'घमंड' ने बर्बाद किया करियर
बड़ी बात ये थी कि, विशाल इस रोल को प्ले करने के लिए पैसा भी नहीं लेना चाहते थे. एक्टर की ये बात सुनकर डायरेक्टर बौखला गए थे. इसके बाद उन्होंने कभी भी विशाल को कॉल नहीं किया. इसके बाद विशाल कई डायरेक्टर्स के पास गए और डिफ्रेंट रोल पर काम करने के लिए कहा. एक्टर ने कहा, “जब मैंने उस फिल्म के रोल को रिजेक्ट किया तो मैं कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के पास गया और उन्हें बताया कि, मैं क्या करना चाहता हूं. शुरू में सब मुझसे मिले और मेरे आइडिया की तारीफ की, लेकिन उनके दिमाग में चल रहा था कि, विशाल पागल हो गया है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Malhotra (@vishalmalhotra_actor)

शुरू किया बिजनेस करोड़ों का बिजनेस
एक्टर ने बताया कि, उनके अंदर एक घमंड था कि पहले वाला रोल तो मिल ही जाएगा और इसी जोश के साथ इंतजार करता रहा. विशाल ने कहा, धीरे-धीरे समय बीतता गया और दो सालों तक उन्हें कोई काम नहीं मिला. वह जिंदगी के उस मोड़ पर पहुंच गए थे, जहां ना वो पीछे मुड़ सकते थे और न आगे कोई काम दे रहा था. इसके बाद एक्टर को एक बिजनेस का आइडिया आया. फिर उन्होंने एडवर्टाइजमेंट एजेंसी खोली. उन्होंने इसे बड़ा बढ़ाने में बहुत मेहनत की.

55 रुपये से स्टार्ट किया था बिजनेस
विशाल के मुताबिक, उन्होंने जीरो से शुरुआत की थी और 15 सालों से ये कंपनी बेहतर काम कर रही है. एक्टर ने बताया कि, उन्होंने 55 रुपये से काम शुरू किया था और आज उनकी कंपनी का टर्नओवर 4-5 करोड़ रुपये है. बता दें कि, विशाल 'सलाम-ए-इश्क', 'काल', 'डोर' और 'किस्मत कनेक्शन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली और शहनाज गिल ने एक साथ लगाए ठुमके, वायरल वीडियो देख फैंस हुए गदगद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget