'साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2' 16 मई से होगा शुरू, लॉन्च हुआ प्रोमो

नई दिल्ली: सात साल बाद वापस लौटने वाला शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' एक नए अंदाज में दर्शोकों के सामने आने वाला है. सीरियल के फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा सीरियल के सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं.
साराभाई वर्सेज साराभाई के सीजन 2 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सात साल बाद वापस लौट रहे इस शो का नाम 'साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2' रखा गया है. 16 मई से शुरू होने वाले इस के ऑनएयर होने की तारीख का खुलासा शो के कलाकारों ने बेहद ही रोचक तरीके से किया.
शो 14 दिन के बाद हॉटस्टार पर ऑनएयर किया जाएगा.

शो के पिछले किरदारों की बात करें तो 'इंद्रवदन साराभाई' का किरदार दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने निभाया था. वहीं इस शो में रत्ना पाठक 'माया साराभाई' के किरदार में नजर आईं थीं. सुमित राघवन 'साहिल साराभाई', रूपाली गांगुली 'मोनिषा साराभाई' और राजेश कुमार 'रोशन साराभाई' के किरदार में नजर आए थे. पिछले सीरियल की तरह इस शो में भी ये किरदार नजर आने वाले हैं.
Source: IOCL

























