एक्सप्लोरर

इन नए प्रोजेक्ट में जल्द नजर आएंगी सारा खान, फैंस के लिए खुशखबरी

सारा इससे पहले अपनी बिदाई के सह-कलाकार अंगद हसीजा के साथ एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा थीं. दर्शक उस वीडियो में सारा के बोल्ड अवतार से वारिफ हुए थे.

स्टार प्लस के मशूहर सीरियल 'बिदाई' से मशहूर अभिनेत्री सारा खान जल्द ही एक नए प्रोजोक्ट में दिखाई देगीं. जी हां, इस खबर से जाहिर है सारा खान के फैंस काफी उत्साहित होंगे. सूत्रों के मुताबिक, सारा जल्द ही एक दिलचस्प म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग दुबई के ग्लैमरस प्लेसेस पर की जाएगी.

सारा इससे पहले अपनी बिदाई के सह-कलाकार अंगद हसीजा के साथ एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा थीं. दर्शक उस वीडियो में सारा के बोल्ड अवतार से वारिफ हुए थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सारा अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के साथ हॉटनेस का तड़का लगाती हैं या नहीं.

बीते दिनों खबरें थीं कि सारा इस साल शादी करने जा रही हैं. बीते दिनों बता दें सारा खान की अभिनेता अंकित गेरा के साथ लिंकअप्स की खबरे थीं.

सारा ने इस बात का खुलासा किचन चैंपियन शो पर किया. अभिनेत्री अपनी बहन आर्या खान के साथ 'किचन चैंपियन' के एक एपिसोड के लिए शूटिंग की. दोनों बहनों की यह जोड़ी शो के दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर रोहन मेहरा और कांची सिंह के खिलाफ कंपटीट करती नजर आएगी. हाल ही में शो के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किचन चैंपियन का एक प्रोमो को शेयर किया जिसमें अभिनेत्री को अपनी शादी के प्लान के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में जब होस्ट अर्जुन बिजलानी सारा से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछते हैं, तो वह यह कहकर जवाब देती है कि वह 2019 में शादी कर लेंगी. वह आगे पूछते हैं आखिर वह लकी इंसान कौन है? अभिनेत्री उन्हें बताती है कि उनका दूल्हा वह शख्स होगा जो एक अभिनेता से बिजनेसमैन बना है.

अर्जुन यहीं नहीं रुकते और सारा से नाम के बारे में सवाल करते हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने नाम जाहिर नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उसका नाम 'ए' (अंग्रेजी के शब्द A) से शुरू होता है. बता दें सारा को हाल ही में अंकित गेरा से जोड़ा गया था. हालांकि, दोनों ने इस खबर का खंडन किया और अभिनेत्री ने यह जाहिर किया था कि वह सिंगल हैं.

अभिनेत्री ने पहले बॉम्बे टाइम्स से बात चीत के दौरान बताया था, “अंकित और मैं कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे हैं और इसलिए, हम एक साथ दिखाई भी दे रहे हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उन्हें डेट कर रही हूं. हर बार जब मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी लड़के के साथ तस्वीर पोस्ट करती हूं तो ऐसे सवाल उठते हैं.”

अपनी शादी के प्लान के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मुझे अभी शादी करने नहीं जा रही. मैं फ्यूचर के बारे में नहीं जानती, क्योंकि यह अप्रत्याशित है. लेकिन इस समय, शादी मेरे दिमाग में नहीं है. ”

बता दें सारा ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस' (सीजन 4) में अली मर्चेंट से शादी की थी. हालांकि, दोनों ने कुछ महीने बाद तलाक ले लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget