एक्सप्लोरर

'सारे गलत काम मेरे से ही करवाते हैं...', ऋषभ पंत ने गौतम पर लगाए गंभीर आरोप, ड्रेसिंग रूम की स्टोरी बताई

The Great Indian Kapil Show 3: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में गौतम गंभीर, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा शो में बतौर गेस्ट पहुंचे. इस दौरान ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बताया.

The Great Indian Kapil Show 3: कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' कॉमेडी का फुल डोज लेकर लौट चुका है. हालिया एपिसोड में इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर कई क्रिकेटर्स के साथ शो में पहुंचे थे. युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा शो में मेहमान के तौर पर नजर आए जहां सभी ने मिलकर खूब हंसी-ठिठोली की. इस दौरान ऋषभ पंत ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात कह दी.

कपिल शर्मा ने शो के दौरान खिलाड़ियों से पूछा कि ड्रेसिंग रूम में क्या माहौल होता है? सभी सीरियस रहते हैं या मस्ती वगैरह चलती है? ये सुनते ही ऋषभ पंत खूब हंसने लगते हैं और उसके बाद वो गौतम गंभीर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं- 'सारे गलत काम मेरे से ही कराते हैं.' 

'जब मैच ऊपर-नीचे होता है तो...'
ऋषभ पंत आगे कहते हैं- 'इंटर्नल बात जानने के लिए अगर कोई मुझसे पूछता है तो मैं चुप नहीं रह पाता हूं. कोई पूछता है तो मैं बोल देता हूं.' इस पर कपिल कहते हैं- 'आप अच्छा खेलते हो. आप सीधा भी बोल सकते हो.' इसके बाद ऋषभ पंत आगे कहते हैं- 'वैसे तो ड्रेसिंग रुम का माहौल अच्छा ही रहता है लेकिन डिपेंड करता है कि मैच कैसा गया है. जब मैच ऊपर-नीचे होता है तो सब टेंस हो जाते हैं.'

गौतम गंभीर ने किया रिएक्ट
ऋषभ पंत की बात का सपोर्ट करते हुए गौतम गंभीर कपिल शर्मा से कहते हैं- 'ये वही बात है कि शो तुम्हारा अच्छा ना चल रहा हो तो कैसी सिचुएशन होगी. आपकी तरह ही मेरी भी सिचुएशन है. शो अच्छा नहीं होगा तो आप बाहर जाओगे. वैसे ही टीम अच्छा नहीं खेलेगी तो मैं बाहर जाऊंगा.'

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3', 21 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है जिसमें सलमान खान बतौर फर्स्ट गेस्ट दिखाई दिए थे. इस बार नवजोत सिंह सिद्धू की भी करीब पांच साल बाद शो में वापसी हुई है. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget