एक्सप्लोरर

रेप मामले में जमानत मिलने‌ के बाद पहली बार सामने आए करण ओबेरॉय, खुद को बताया पाक साफ

इस मौके पर करण ओबेरॉय की बहन बानी ओबेरॉय, अभिनेत्री और करण की बेहद करीबी दोस्त पूजा बेदी और 'बैंड ऑफ बॉयज' के कुछ सदस्य, जाना-मानी अदाकारा और सामाजिक कार्यकर्ता डॉली ठाकोर भी मौजूद थीं.

मुंबई: एक महिला से रेप और उसे ब्लैकमेल करने के इल्जाम में एक महीने तक जेल में बंद रहने और बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत पाने वाले करण ओबेरॉय पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए और एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए खुद पर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया. करण ने जेल में बिताए दिनों को अपनी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव बताया.

उन्होंने लड़की द्वारा लगाये बार-बार पैसे मांगे जाने के आरोप को भी झूठा करार देते हुए खुद को आर्थिक रूप से बेहद सक्षम बताया. करण ने शिकायतकर्ता लड़की को आत्मकेंद्रित और जुनूनी किस्म की लड़की बताते हुए उनपर काला जादू के जरिए उन्हें और उनके परिवार को भी बार-बार परेशान करने जैसे संगीन इल्जाम लगाये. करण ने बातचीत के दौरान, बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई जमानत के वक्त जारी की गई बेल ऑर्डर की कॉपी की मिसाल देते हुए खुद पीड़िता लड़की के खिलाफ पुलिस को जांच करने व उन्हें अरेस्ट करने के आदेश के बारे में विस्तार में बात की.

ये भी पढ़ें: रेप के आरोपी करण ओबेरॉय के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत

इससे पहले, मुंबई के आजाद मैदान में पुरुष और महिलाओं के लिए समान अधिकार और कानून की मांग के समर्थन में आयोजित एक खास कार्यक्रम (#MenToo) के समर्थन में सार्वजनिक मंच पर खड़े होकर उन्होंने महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न व प्रताड़ना के झूठे इल्जामों में फंसा‌ने जाने वाले असंख्य मर्दों के प्रति अपनी हमदर्दी जताते हुए अपनी आप-बीती सुनाई. उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी तकलीफ से नहीं गुजरना चाहिए, जिसके तरह की तकलीफ से वो गुजरें हैं.

यहां देखें इंटरव्यू...

इस मौके पर करण ओबेरॉय की बहन बानी ओबेरॉय, अभिनेत्री और करण की बेहद करीबी दोस्त पूजा बेदी और 'बैंड ऑफ बॉयज' के कुछ सदस्य, जाना-मानी अदाकारा और सामाजिक कार्यकर्ता डॉली ठाकोर भी मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें: रेप के आरोपी अभिनेता करण ओबेरॉय को एक महीने बाद मिली जमानत

पुरुषों और महिलाओं से जुड़े इस अभियान के मंच से पूजा बेदी ने महिलाओं की तर्ज पर पुरुषों के लिए भी पुरुष आयोग बनाने, झूठे इल्जाम लगाकर मर्दों को फंसाने वाली महिलाओं को सजा के प्रावधान और महिलाओं की तरह ही मर्दों की निजता समेत तमाम अधिकारों की रक्षा की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
'बिग बॉस 20': स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर बोलीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget