एक्सप्लोरर

'रामायण' में राम के रोल लिए रिजेक्ट हो गये थे अरुण गोविल, तो लक्ष्मण को पहले मिला था शत्रुघ्न का किरदार !

'रामायण' सीरियल में काम करने वाले अभिनेताओं ने अपने अनुभवों के बारे में जानकारी दी है.

मुम्बई: 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' की छोटे पर्दे पर लोकप्रियता के नये आयाम गढ़े और इसमें मुख्य किरदार निभानेवाले कलाकारों ने भी कामयाबी की नई बुलंदियों को छूआ. मंगलवार की शाम को, रामानंद सागर पर लिखी गई जीवनी 'द एपिक लाइफ : रामानंद सागर - फ्रम फिल्म बरसात टू रामायण' के लॉन्च के मौके पर 'रामायण' में राम का रोल निभानेवाले अरुण गोविल ने राम के किरदार के लिए पहले रिजेक्ट कर दिये जाने की कहानी वहां मौजूद श्रोताओं को सुनाई.

अरुण गोविल ने कहा कि रामानंद सागर ने पहले तो उनका ऑडिशन लिया, मगर उन्हें राम के किरदार में सूट नहीं कहने की बात कहकर रिजेक्ट कर दिया था, जिसने उन्हें काफी निराशा से भर दिया था. अरुण गोविल ने कहा कि फिल्म 'बादल' में काम करने के बाद वो 'रामायण' में राम का महज़ रोल नहीं करना चाहता, बल्कि वो भगवान श्रीराम के चरित्र को जीना चाहते थे, मगर राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिये जाने के बाद उनसे कहा गया कि सीरियल में और भी किरदार है, जिन्हें वो कर सकते हैं, लेकिन अरुण गोविल का मन राम के‌ रोल पर ही अटका रहा.

अरुण ने बताया कि एक दिन अचानक रामानंद सागर ने उन्हें बुलाकर कहा कि उनसे बढ़िया राम उन्हें नहीं मिल सकता और यह सुनने के बाद अरुण स्तब्ध रह गये थे. अरुण का मानना है कि उन्हें यह किरदार मिलने के पीछे परमात्मा का ही हाथ रहा होगा.

अरुण ने बताया कि 'रामायण' में काम करने से पहले उन्होंने 'बादल' नामक फिल्म में काम किया था, लेकिन राम के किरदार को निभाने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था. उन्होंने बताया कि यश चोपड़ा से लेकर तमाम बड़े फिल्मकार उन्हें कहा करते थे कि उनपर राम का कुछ इस कदर चस्पां लग गया है कि उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर वे उन्हें किस रोल में कास्ट करें!

'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभानेवाले सुनील लहरी ने भी लक्ष्मण का किरदार निभाने संबंधी अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें शत्रुघ्न के रोल के लिए कास्ट किया गया था व लक्ष्मण का किरदार उनके दोस्त शशि पुरी निभा रहे थे और उन्होंने एकाध एपिसोड के लिए शूट भी कर लिया था. उन्होंने बताया कि एक दिन रामानंद सागर ने आकर कहा कि उन्हें अब लक्ष्मण का रोल निभाना है,‌ तो ऐसे में उन्होंने पहले ही लक्ष्मण का रोल निभा रहे दोस्त शशि पुरी को फोन लगाया और उन्हें इस बारे में बताया. सुनील के मुताबिक, जब शशि पुरी ने कहा कि वे किसी वजह से आगे लक्ष्मण का रोल नहीं निभा पाएंगे, तक जाकर उन्होंने शत्रुघ्न का रोल त्याग कर लक्ष्मण का अवतार धारण किया.

'रामायण' में हनुमान का रोल निभानेवाले दिवंगत दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह भी इस बुक लॉन्च के मौके पर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अपने उनके पिता ने इस रोल को करने से इनकार करते हुए इस रोल के लिए किसी युवा कलाकार को लेने की सलाह उन्होंने रामानंद सागर को दी थी.

सीता का रोल निभानेवाली दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्हें इस रोल में कास्ट किये जाने के लिए वे हमेशा रामानंद सागर की शुक्रगुजार रहेंगी.

उल्लेखनीय है रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर द्वारा लिखित इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर सीरियल से जुड़े तकनीकी पक्ष के लोगों को भी खासतौर से आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने 'रामायण' में काम करने‌ संबंधी अपने‌ मजेदार अनुभवों को साझा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget