एक्सप्लोरर

Rakhi Sawant Wedding: प्यार के लिए धर्म बदलकर फातिम बन गईं राखी सावंत, पति ने फिर दिया धोखा?

Rakhi Sawant Adil Marriage: राखी सावंत ने हाल ही में शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, राखी के मैरिज सर्टिफिकेट के अनुसार उन्होंने 'हलाला' निकाह किया है और वो राखी से फातिमा बन गईं.

Rakhi Sawant Adil Khan Wedding: राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पिछले काफी समय से वो आदिल के साथ अपना समय बिता रही हैं लेकिन कल ही राखी (Rakhi Sawant) ने खुलासा किया कि वो उन्होंने सात महीने पहले ही आदिल (Adil Khan) से शादी कर ली थी और यहां तक कि आदिल के लिए अपना धर्म तक बदल दिया था. राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आदिल को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि, आदिल ने शादी की बात से इनकार किया है और आदिल की बात जानकर राखी का दिल टूट गया है. 

वरमाला पहनाती राखी
राखी सावंत ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें आदिल और वो साइन करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा है- 'आखिरकार, मैं अपने प्यार से शादी करके बहुत खुश हूं और एक्साइटेड हूं, आदिल मेरा प्यार तुम्हारे लिए बेशर्त है.' इसके बाद राखी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो आदिल को वरमाला पहना रही थीं और इस वीडियो के पीछे आवाज थी- 'मेरे बर्दाश्त की एक हद है तो इसलिए हद पार ना करें'. राखी के इस वीडियो से साफ जाहिर होता है कि वो आदिल को आगाह करना चाहती हैं. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

राखी ने किया 'हलाला'
राखी सावंत ने इन फोटोज के साथ अपने इंस्टा अकाउंट पर एक मैरिज सर्टिफिकेट की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें राखी सावंत के नाम के नीचे फातिमा लिखा नजर आ रहा है. यहां तक कि इस सर्टिफिकेट में शादी की डेट भी लिखी हुई है जो है- 29 मई 2022. राखी सावंत ने बताया कि उनकी शादी 'हलाला' (लीगल) के तहत हुई है. राखी ने कहा, ''मैंने हराम नहीं बल्कि हलाला किया है. कई लोग 'हराम' (अवैध) करते हैं, लेकिन मैंने 'हलाला' किया. मैं गलत नहीं हूं.'' एक्ट्रेस का कहना है कि आदिल उनसे बात भी नहीं कर रहे हैं. राखी ने कहा, 'मेरी मां हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन कैंसर है और मैं उनके लिए बहुत परेशान हूं. सुबह से आदिल मुझसे बात भी नहीं कर रहे हैं. आप उनसे पूछ सकते हैं कि वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं. मुझे नहीं पता मेरे साथ ही ऐसी बुरी चीजें क्यों होती हैं?'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

छह साल छोटे हैं आदिल
आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी राखी सावंत से पूरे छह साल छोटे हैं और वो एक बिजनेसमैन हैं. राखी सावंत की ये दूसरी शादी है. उन्होंने इससे पहले रितेश संग शादी रचाई थी. 'बिग बॉस 15' में राखी ने रितेश के साथ एंट्री लेकर सबको हैरान कर दिया था.  लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी. राखी ने ये भी खुलासा किया था कि उनकी और रितेश की शादी मान्य नहीं है क्योंकि रितेश पहले से शादीशुदा है. रितेश से रिश्ता तोड़ने के बाद वो आदिल संग रिलेशनशिप में आ गईं. 

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Marriage: आदिल खान के शादी से इनकार पर राखी सावंत का टूटा दिल! बोलीं- 'मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget