एक्सप्लोरर

सिद्धू को बाहर करने के सवाल पर बोले कपिल- मुद्दे पर फोकस करें, आतंकवादियों से बदला लें

नवजोत सिंह सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर किए जानें के सवाल पर कपिल शर्मा ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जो मुद्दा है उस पर फ़ोकस करना चाहिए. आतंकवादियों से बदला लेना चाहिए.

Pulwama Terror Attack: पुलवामा हमले पर बयान देकर नवजोत सिंह सिद्धू विवादों में घिर हुए हैं. उनके बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर किया जाए. अब इन सब के बीच सिद्धू के बयान पर कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कपिल ने कहा है कि जो मुद्दा है उस पर फ़ोकस करना चाहिए. आतंकवादियों से बदला लेना चाहिए.

मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले कुछ वक्त से दावा किया जा रहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर कर दिया गया है. लेकिन अभी तक चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दरअसल सिद्धू को शो से बाहर किए जाने की खबरों ने उस वक्त ज़ोर पकड़ा जब अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा के शो में बतौर जज नजर आईं. उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो कपिल के शो में सिद्धू की जगह नज़र आईं.

इसी के बाद से खबरें आईं कि सिद्धू को शो से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह अर्चना को शो में एंट्री मिल गई है. हालांकि अर्चना ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन अफवाहों का खंडन किया था जिसमें उनको शो में लिए जाने की बात कही गई थी. अर्चना ने कहा था कि उन्हें सिर्फ दो एपिसोड्स के लिए शो में बुलाया गया था. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि जिन दो एपिसोड्स में वो नज़र आएंगी उनकी शूटिंग पुलवामा हमले से पहले ही (9 और 13 फरवरी) कर ली गई थी.

क्या कहा था नवजोत सिंह सिद्धू ने

पंजाब सरकार के मंत्री और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि ये कायरतापूर्ण हरकत थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'आतंकवाद का कोई देश और धर्म नहीं होता और न ही आंतकवादियों की कोई जाति होती है.' सिद्धू के इस बयान के बाद देश भर से उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं आई थी.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

सास, बहू और साजिश: देखिए फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget