एक्सप्लोरर

पायल रोहतगी को बूंदी कोर्ट से मिली जमानत, नेहरू परिवार के खिलाफ विवादित वीडियो बनाने का है मामला

रविवार के दिन गिरफ्तार की गईं पायल रोहतगी को सोमवार बूंदी की स्थानीय अदालत ने आठ दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पायल रोहतगी के पति संग्राम ने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पायल को जिला कारागृह में भेज दिया है.

कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल रोहतगी को बूंदी की ए डी जे कोर्ट से ज़मानत मिल गई है. सोमवार को उन्हें आठ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. नेहरु गांधी परिवार पर कमेंट करते हुए पायल ने अपना वीडीयो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद काफी बवाल मचा था.

अभिनेत्री पायल रोहतगी की जमानत अर्जी पर बूंदी कोर्ट में सुनवाई पूरी करते हुए 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत दी है.

रविवार के दिन गिरफ्तार की गईं पायल रोहतगी को सोमवार बूंदी की स्थानीय अदालत ने आठ दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पायल रोहतगी के पति संग्राम ने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पायल को जिला कारागृह में भेज दिया है.

उल्लेखनीय है कि स्थानीय युवा कांग्रेस के सचिव चार्मेश शर्मा ने इस विवादित वीडियो के आने के बाद पायल रोहतगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पायल ने यह विवादित वीडियो सितंबर महीने में बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. बूंदी पुलिस ने इस मामले में इस महीने की शुरुआत में पायल से इस मामले में सफाई मांगी थी और रविवार के दिन उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार कर उन्हें पूछताछ के लिए बूंदी ले गी थी.

उल्लेखनीय है कि इस विवादित वीडियो में पायल रोहतगी को देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जवाहरलाल नेहरू को मोतीलाल नेहरू का असली नहीं, बल्कि सौतेला बेटा बताया गया है और साथ ही ये भी कहा गया है पंडित नेहरू के असली पिता का नाम मुबारक अली था. इतना ही नहीं, इस वीडियो ‌में मोतीलाल नेहरू द्वारा पांच शादियां करने का भी दावा किया गया है. इन बातों के अलावा, इस वीडियो में कांग्रेस और जवाहर व मोतीलाल नेहरू के बारे में और भी कई सनसनीखेज दावे किये गये हैं.

पायल रोहतगी के पति संग्राम सिंह ने रविवार को एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी थी कि पायल रोहतगी अपने बीमार पिता को देख‌ने के लिए अहमदाबाद गईं हुईं थीं. बूंदी के स्थानीय कांग्रेसी नेता द्वारा शिकायत किये जाने पर पुलिस ने अहमदाबाद आकर पायल को हिरासत में लिया और उन्हें बूंदी ले गई थी.

संग्राम ने कहा था कि पायल ने इस विवादित वीडियो में बस वही जानकारी साझा की है, जो सार्वजनिक स्पेस में उपलब्ध हैं और पायल के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है.

बता दें कि संग्राम ने पायल को गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रधानमंत्री को ट्वीट कर इस मामले में दखल देने की अपील भी थी.

यहां पढ़ें

अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार, मोती लाल नेहरू पर बनाया था वीडियो

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट्स को जॉबलेस कहने पर शो की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी हुईं ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
Video: 'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में विनर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस
Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget