एक्सप्लोरर

पवित्र रिश्ता से हुईं फेमस, लेकिन ऑडिशन में एक्ट्रेस हो गई थीं गुस्सा, इस वजह से किया चुपचाप काम

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो सालों से काम करते आ रहे हैं, साथ ही उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया है. फिर भी नए शो के दौरान जब उन्हें ऑडिशन देना पड़ा है तो बहुत बुरा महसूस होता है.

Usha Nadkarni On Pavitra Rishta: अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का शो पवित्र रिश्ता आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है.इस शो से अंकिता और सुशांत ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. लेकिन एक एक्ट्रेस और थीं जिन्होंने इस शो के जरिए खूब नाम कमाया. वो कोई और नहीं बल्कि शो में अंकिता लोखंडे की सास सविता ताई की भूमिका में नजर आने वालीं ऊषा नाडकरणी हैं.

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में ऊषा नाडकरणी ने बताया कि उन्हें पवित्र रिश्ता के ऑडिशन के दौरान गुस्सा आ गया था. ऊषा नाडकरणी ने बताया कि उन्हें ऑडिशन देना पड़ रहा था इसलिए गुस्सा आया था. एक्ट्रेस ने बताया कि इससे पहले उन्होंने उस प्रोडक्शन हाउस के तीन शोज में काम किया था. फिर भी उन्हें ऑडिशन इसलिए देना पड़ा क्योंकि काम की सख्त जरूरत थी.

सविता ताई का कैरेक्टर था शानदार

ऊषा नाडकरणी ने बताया कि शो में उन्हें ऐसा रोल दिया गया जो बिल्कुल मिक्स था. सविता ताई का किरदार गरीब, घमंडी, भावुक, अपने बच्चों से प्यार करने वाली और लालची का था. ये बेहद ही शानदार कैरेक्टर था. मुझे दिल से काम करना पसंद है और कहीं ना कहीं इसी वजह से ये कैरेक्टर हर किसी को काफी पसंद किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Usha Nadkarni🔵 (@usha__nadkarni)

पहले कर चुकी थी बालाजी के दो-तीन शोज

इससे पहले बालाजी के दो-तीन सीरियल में मैं काम कर चुकी थी. एक तो था थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान और दूसरा था कुछ इस तरह. उसके बाद मुझे पवित्र रिश्ता शो ऑफर हुआ था.जब मैंने उन दो शोज में काम किया था तो मेरा ऑडिशन नहीं लिया गया था.

चुपचाप करना पड़ा बर्दाश्त

मैंने बालाजी के साथ इतना काम किया फिर भी पवित्र रिश्ता के दौरान मुझे डेढ़ पन्ने का सीन करने को कहा. मुझे तो ऑडिशन के लिए बुलाया था तभी बहुत गुस्सा आया था. लेकिन कर क्या सकती थी, मेरे पास काम नहीं था. सबकुछ चुपचाप बर्दाश्त किया और अपना काम मेहनत से किया.

बालाजी से है अच्छा रिश्ता

बालाजी से मेरा काफी अच्छा रिश्ता बन चुका है, बेशक पवित्र रिश्ता के बाद बुलाया नहीं. बता दें हिंदी टीवी शोज के अलावा ऊषा नाडकरणी मराठी शोज में भी काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:-दो पत्नियों वाले Armaan Malik को चाहिए आर्म्स लाइसेंस, बोले- मुझे धमकियां मिल रही, जिंदगी खतरे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget