एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान की टिकट करवाओ', Karan Veer Mehra पर भड़के कुशाल टंडन

Pahalgam Terror Attack: करण वीर मेहरा ने पहलगाम अटैक के बाद एक कविता सुनाई थी, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हुए. अब उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है.

Pahalgam Terror Attack: बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा ने पहलगाम अटैक के बाद एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में वो कविता सुना रहे थे. करण वीर मेहरा को अपनी इस पोस्ट की वजह से बहुत आलोचना झेलनी पड़ी. एक्टर कुशाल टंडन ने उनकी वो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवाओ. और पाकिस्तान की टिकट करवाओ.'

अब करण वीर मेहरा ने ट्रोलिंग का जवाब दिया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी डाली. इसमें उन्होंने लिखा- 'आंख के बदले आंख से पूरी दुनिया अंधी नहीं हो जाएगी. आखिरी शख्स के पास सिर्फ एक आंख होगी. हम सभी जानते हैं कि वो आखिरी शख्स कौन हो सकता है. लेकिन असली सवाल ये है कि क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? मेरी कविता का बिल्कुल ये ही मतलब था.'

आगे करण ने लिखा, 'पहलगाम अटैक में जिन फैमिली के मेंबर्स ने अपनी जान खोई है उनके लिए मेरा दिल भर गया है. जिन्होंने भी ऐसा किया है उन्हें उसकी सजा मिले, जो वो डिजर्व करते हैं. हम डरे हुए नहीं हैं.'

आखिर में करण ने सुनील शेट्टी की लाइन का रेफरेंस देते हुए लिखा- 'अगली छुट्टी कश्मीर में.'

पाकिस्तान की टिकट करवाओ', Karan Veer Mehra पर भड़के कुशाल टंडन


पाकिस्तान की टिकट करवाओ', Karan Veer Mehra पर भड़के कुशाल टंडन 

क्या था करण की कविता में?
करण ने वीडियो में कहा था, 'बांट दिया इस धरती को क्या चांद सितारों का होगा. नदियों को कुछ नाम दिए बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आबे जमजम भी पानी है, पंडित भी पिए, मौला भी पिए. तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज एक है चांद, एक हवा में सांस है सबकी तो पूछो इनसे अब हवा भी नई चलाओगे? नस्लों का जो करे बंटवारा रहबर वो कौम का ढोंगी है सवाल तो बस एक ही है क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ा था. बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुस्लिम तो कोई सिख और ईसाई, पर सबने इंसान न होने की कसम खाई.'

ये भी पढ़ें- Paresh Rawal Hera Pheri Role: परेश रावल ने हेरा फेरी के रोल को बताया गले का फंदा, बोले- दम घुटता है, ये बहुत बुरा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget