एक्सप्लोरर

इस बार सोनी टीवी पर आएगा Masterchef India Season 7, कुकिंग का हुनर दिखाएंगे कंटेस्टेंट्स

Masterchef India Season 7: मास्टर शेफ हमारे देश का एक काफी पॉपुलर रियलिटी शो है. शो में कंटेस्टेंट्स अपने खाना बनाने के हुनर को दिखाते हैं.

Masterchef India Season 7 Promo Out: टीवी के सुपरहिट कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया अपने नये सीजन के साथ जल्द छोटे परदे पर लौट रहा है. इस बार शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. मास्टर शेफ इंडिया के सीजन 7 (Masterchef India Season 7) का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है इसमें शो के दोगुना इंट्रेस्टिंग होने की झलक देखने को मिली है. फैंस मास्टर शेफ के 7वें सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

कुकिंट बेस्ड इस रियलिटी शो जल्द सोनी टीवी (Sony Tv) पर आएगा. हालांकि इससे पहले यह शो स्टार प्लस पर आता था. लेकिन इस बार सोनी टीवी ने शो को जारी करने की घोषणा की है. टीवी से अलग दर्शक इसे सोनी लाइव पर देख सकते हैं. हालांकि मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 (Masterchef India Season 7) कब से शुरू होगा और किस टाइम टेलीकास्ट होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. शो में जज के नामों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 में कौन होगा जज?

मास्टरशेफ इंडिया (Masterchef India) का एक हिंदी संस्करण शो है. यह ऑस्ट्रेलियाई शो मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया पर आधारित है, जो स्वयं मूल ब्रिटिश मास्टरशेफ पर आधारित है. मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीज़न में बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार, कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा जज थे. शो तब स्टार प्लस पर आया था. देश के जाने-माने शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) , संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor), रणवीर बरार (Ranveer Barar), जोरावर कालरा (Zorawar Kalra) और विनीत भाटिया (Vineet Bhatia) ने मास्टरशेफ इंडिया में जज (Masterchef India Judges) के रूप में काम कई साल कुर्सी को संभाला है. अब देखते हैं कि सीजन 7 में कौन जज की कुर्सी पर बैठेगा? 

अबिनास नायक बने थे सीजन 6 के विनर

बता दें कि, मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 में देश के नागरिकों अपनी कुकिंग का प्रदर्शन करते दिखेंगे. शो को जीतने वाले व्यक्ति को 1 करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा. देश के किसी भी राज्य का व्यक्ति इस कुकिंग शो का हिस्सा बन सकता है. शो में बड़े-बड़े शेफ कंटेस्टेंट्स शामिल होते हैं, उनके हाथों में स्वाद का जादू देखकर ही जज विनर को चुनते हैं. इस शो में खाना बनाने का स्टाइल और कंटेस्टेट्स की यूनिक कुकिंग तकनीक के साथ शेफ जजेस का अंदाज भी दर्शकों को बहुत भाता है.

अबिनास नायक मास्टरशेफ इंडिया सीजन 6 के विनर (Abinash Nayak Masterchef India Winner) बने थे. उन्होंने शो की ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता था.

मास्टर शेफ इंडिया के पिछले 6 सीजन रहे सुपरहिट

मास्टर शेफ इंडिया (Masterchef India Show) हमारे देश का एक काफी पॉपुलर रियलिटी शो है. शो के पिछले सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं. शो में महिलाएं तथा पुरुष दोनों तरह के कुक भागीदार होते हैं. यह एक ऐसा शो है जहां पर आप अपने खाना बनाने के हुनर को दर्शा सकते हैं. कुछ महीनों पहले ही मास्टर शेफ इंडिया के ऑडिशन खत्म हुए थे. अब शो दर्शकों के बीच धमाकेदार वापसी कर रहा है. 

जब एक लड़का Ratan Raajputh को घसीटते हुए ले गया जंगल, डरावनी रात का खुलासा करते हुए कांप गईं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget