एक्सप्लोरर

जब एक लड़का Ratan Raajputh को घसीटते हुए ले गया जंगल, डरावनी रात का खुलासा करते हुए कांप गईं एक्ट्रेस

Ratan Raajputh Video: टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे डरावनी घटना का खुलासा किया है.

Ratan Raajputh Video: ‘संतोषी मां’ और ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ जैसे टीवी सीरियल्स से नाम कमा चुकीं रतन राजपूत (Ratan Raajputh) पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं. हालांकि, वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करके अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं, साथ ही वह दुनिया को अपने बारे में खुलकर बता रही हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

चोर के पीछे भाग रही थीं रतन राजपूत

रतन राजपूत ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए एक डरावनी घटना का खुलासा किया है. वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस के फोन खरीदने से होती है, क्योंकि पुराना फोन खराब होने के बाद वह नया फोन खरीदने एक स्टोर में जाती हैं. इसके बाद वह अपनी फोन चोरी होने का किस्सा सुनाती हैं. वह बताती हैं कि, एक बार जब वह दिल्ली में मंडी हाउस से थिएटर करके वापस लौट रही थीं, तब उनका किसी ने फोन छीन लिया था. ये उनका पहला फोन था.

जब रतन राजपूत को जंगल में ले जा रहा था एक शख्स

रतन राजपूत ने बताया कि, जब उनका फोन चोरी हुआ तो जनता सिर्फ देख रही थी और कुछ भी रिएक्ट नहीं कर रही थी. इसके बाद वह  अपना फोन वापस लेने के लिए चोर के पीछे भागीं, लेकिन वह इसके चलते एक ऐसी जगह पहुंच गईं, जहां उनके साथ एक डरावनी घटना होते-होते बचा. एक्ट्रेस ने कहा, “अचानक से मेरे पास एक लड़का आया, जिससे मैंने फोन के लिए मदद मांगी. फिर उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे घसीटने लगा. इस दौरान वह अजीब तरह से हंसने लगा. मैं उससे कह रही थी कि, वह मुझे छोड़े. मैं ताकत लगाकर उससे छूट करके सड़क की ओर जाना चाहती थी, लेकिन वह मुझे जंगल की ओर घसीट रहा था.”

रतन राजपूत के लिए ये घटना दिल दहला देने वाली थी. एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था और वह अंदर ही अंदर कमजोर पड़ रही थीं. हालांकि, बाइक सवार एक शख्स ने उनकी मदद की और उससे बचाया. उस लड़के ने उन्हें घर तक ड्रॉप किया. रतन ने इस दर्दनाक घटना को सुनाते हुए घबरा रही थीं.

यह भी पढ़ें

Shamita Shetty ने Raqesh Bapat के साथ ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम टीनेजर्स नहीं हैं...

Actress नहीं Journalist बनना चाहती थी टीवी की ये Naagin, अब Tv इंडस्ट्री में चलता है सिक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget